1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 2019: कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच स्कोर

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 2019: कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच स्कोर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 04, 2019 12:03 pm IST,  Updated : Aug 04, 2019 10:16 pm IST

लाइव मैच स्ट्रीमिंग इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 2019 का पहला टेस्ट चौथे दिन का मैच जब लाइव टीवी देखना हो तो सोनी सिक्स सोनी लिव ऑनलाइन

लाइव मैच स्ट्रीमिंग...- India TV Hindi
लाइव मैच स्ट्रीमिंग इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज 2019 का पहला टेस्ट चौथे दिन का मैच जब लाइव टीवी देखना हो तो सोनी सिक्स सोनी लिव ऑनलाइन Image Source : GETTY IMAGES

एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का अंत आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 124 रनों के स्कोर के साथ किया है। इसी के साथ आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 34 रनों की बढ़त ले ली है। दिन का खेल खत्म होने तक स्टीवन स्मिथ 46 और ट्रेविस हेड 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ ने पहली पारी में भी शतक जमा आस्ट्रेलिया को 284 का स्कोर दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाते हुए 90 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी जिसे आस्ट्रेलिया ने उतार दिया। 

यहां जानें मैच से जुड़ी अहम जानकारियां

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से खेला जाएगा।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच एजबेस्टन स्टेडियम, बर्मिंघम में खेला जायेगा।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक टीवी पर कितने बजे देख सकेंगे?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे से लाइव देख सकेंगे।

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच सोनी नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर देख सकते हैं। जिसमें भारत में SonySIX चैनल पर  मैच आएगा। 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप SonyLIV पर देख सकते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल