भारत और इंग्लैंड के बीच यहां ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पांचवें और आखिरी दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और लंबे इंतजार के बाद भी मैच शुरू नहीं किया जा सका और अंतत: यह ड्रॉ पर समाप्त हुआ। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से पहले और दूसरे सत्र का खेल शुरू नहीं हो सका और टी की घोषणा की गई, लेकिन लगभग साढ़े पांच घंटे के इंतजार के बाद आखिरी दिन के खेल को रद्द करने की घोषणा की गई और मैच का नतीजा नहीं निकल सका।
इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिबली, जैक क्रॉली, जो रूट (सी), जॉनी बेयरस्टो, डैनियल लॉरेंस, जोस बटलर (डब्ल्यू), सैम कुरेन, ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज