1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Live streaming Cricket ENG vs NZ 1st Semi-Final T20 World Cup: देखें इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला LIVE Online On Hotstar

Live streaming Cricket ENG vs NZ 1st Semi-Final T20 World Cup: देखें इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबला LIVE Online On Hotstar

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 10, 2021 09:26 am IST,  Updated : Nov 11, 2021 08:59 am IST

ENG vs NZ, 1st Semi-Final T20 World Cup: ICC T20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा।

Live streaming ENG vs NZ, 1st Semi-Final T20 World Cup- India TV Hindi
Live streaming ENG vs NZ, 1st Semi-Final T20 World Cup: देखें ENG vs NZ मुकाबला LIVE Online On Hotstar Image Source : GETTY

Live Streaming Cricket England vs New Zealand 1st Semi-Final T20 World Cup 2021: Watch ENG vs NZ Live Match Online On Hotstar And On TV Star Sports

ENG vs NZ, Live streaming 1st Semi-Final T20 World Cup: ICC T20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इंग्लैंड को टूर्नामेंट से पहले ही खिताब का दावेदार माना जा रहा था और उसने अपनी इस ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन भी किया लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सुपर 12 के आखिरी मैच में हार से यह साफ हो गया कि इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम अजेय नहीं है। सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय के चोटिल होकर बाहर होने से इंग्लैंड को झटका लगा है। न्यूजीलैंड के पास निश्चित तौर पर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत जैसी मजबूत टीम को 110 रन पर रोक दिया था। ऐसे में पहला सेमीफाइनल मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।

ऐसे में इस मुकाबले से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों से जुड़ी कुछ अहम जानकारी-

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच कब खेला जाएगा?

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच 10 नवंबर को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच?

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच अबु धाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच?

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच शाम 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

कहां होगा इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 का पहला सेमीफाइनल मैच का लाइव टेलीकास्ट?

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड पहले सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3) पर हिंदी व इंग्लिश कमेंट्री में होगा।

कहां होगा इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच टी-20 विश्व कप 2021 के पहले सेमीफाइनल मैच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग?

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल