1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना के चलते पाकिस्तान सुपर लीग बीच में छोड़ स्वदेश लौटेंगे इंग्लिश क्रिकेटर

कोरोना के चलते पाकिस्तान सुपर लीग बीच में छोड़ स्वदेश लौटेंगे इंग्लिश क्रिकेटर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 13, 2020 03:52 pm IST,  Updated : Mar 13, 2020 03:52 pm IST

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भाग ले रहे इंग्लैंड के क्रिकेटर तुरंत स्वदेश रवाना होंगे। 

कोरोना के चलते...- India TV Hindi
कोरोना के चलते पाकिस्तान सुपर लीग बीच में छोड़ स्वदेश लौटेंगे इंग्लिश क्रिकेटर Image Source : MULTAN SULTANS/ TWITTER

कराची। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भाग ले रहे इंग्लैंड के क्रिकेटर तुरंत स्वदेश रवाना होंगे। इंग्लैंड के कई शीर्ष खिलाड़ी जैसे मोईन अली, जेम्स विन्स, समित पटेल, लियाम डॉसन, एलेक्स हेल्स, डेविड मलान, क्रिस जोर्डन, जेसन रॉय, टाइमल मिल्स और टॉम बैंटन पीएसएल में खेल रहे हैं।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अधिकारी ने कहा, ‘‘हर खिलाड़ी के पास लौटने का अधिकार है, अगर वह ऐसा चाहता है। इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी को सूचित कर दिया है कि वे कोरोना वायरस को लेकर उत्पन्न हुए मौजूदा हालात के कारण स्वदेश लौटना चाहते हैं।’’

पीसीबी ने गुरूवार को पीएसएल के बचे हुए मैचों को खाली स्टेडियम में कराने का फैसला किया। एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने पुष्टि की कि इंग्लैंड के खिलाड़ी तुंरत स्वदेश लौटना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं जानते कि ऐसा कब होगा क्योंकि पीसीबी इस मामले को देख रही है लेकिन हां, वे स्वदेश लौट रहे हैं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल