1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय खिलाड़ियों में नहीं है विदेशी पिचों का डर: रवि शास्त्री

भारतीय खिलाड़ियों में नहीं है विदेशी पिचों का डर: रवि शास्त्री

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 31, 2017 11:09 am IST,  Updated : Jan 01, 2018 05:50 pm IST

रवि शास्त्री ने कहा कि मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वो दुनिया के किस कोने में खेल रहे हैं।

भारतीय टीम- India TV Hindi
भारतीय टीम

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि भी पांच जनवरी से दक्षिण आफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट श्रृंखला में उन्हें चुनौती देने के लिये मौजूदा टीम के पास अनुभव और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ है। दक्षिण अफ्रीका पहुंचने के बाद पहली बार यहां मीडिया से मुखातिब हुये शास्त्री ने कहा कि विदेशी हालात से सामंजस्य बैठाना भारतीय टीम की सफलता का मंत्र होगा। 

शास्त्री ने कहा, ‘मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि टीम चुनौती के लिये तैयार है। अगर आप यह सवाल चार साल पहले पूछते तो मेरा जवाब ना में होता। लेकिन इस टीम के पास अनुभव है।’  उन्होंने आगे कहा, ‘इस टीम की खूबसूरती यही है कि उसे फर्क नहीं पड़ता कि वह किस टीम के खिलाफ खेल रही है। हम पिच को देखेंगे और हालात के अनुरूप ढलेंगे। तेज गेंदबाजी में भी आपके पास बेंच स्ट्रेंथ है जो 20 विकेट लेने के लिये जरूरी है।’ 

शास्त्री से जब पूछा गया कि क्या भारत की मजबूत तेज गेंदबाजी को देखते हुये क्यूरेटरों को तेज गेंदबाजी के लिए मददगार पिच तैयार करने पर दोबारा विचार करना चाहिये तो उन्होंने कहा, ‘हमारे लिये हर मैच घरेलू मैच की तरह है। हमारे लिये न्यूलैंड्स भी घर जैसा है। आप पिच के मुताबिक ढलते हो। ना कोई बहाना, ना कोई शिकायत। दोनों टीमों को एक ही तरह के सतह पर खेलना है। कल आप इंग्लैंड जायेंगे तो वहां हर पिच पर गेंद स्विंग होगी। भारत में स्पिनरों को मदद वाली पिच मिलेगी। अगर आपको अच्छी टीम बनानी है तो यह सब बातें छोड़कर, जैसे भी हालात हो उसमें मुकाबला करना होगा।’

शास्त्री ने कहा कि भारतीय खिलाड़ी श्रृंखला में खुद को साबित करने के लिये बेताब हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे कई खिलाड़ी अपने खेल से संतुष्ट होना चाहते हैं। ये संतुष्टी तब मिलती है जब आप विदेश में रन बनाते है या विकट चटकाते है। इसलिये यहां एक चुनौती है। वे चाहते है कि टेस्ट मैच जल्द से जल्द शुरू हो। दक्षिण अफ्रीका हमेशा अच्छी हरफनमौला टीम रही है। मैंने पहले भी कहा है कि पिछले दो साल में किसी टीम ने यहां अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। भारत ने ऐसा करना शुरू कर दिया है।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल