1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PSL का ख़िताब जीतने वाली कराची किंग्स के हर एक खिलाड़ी को मिलेगा अपार्टमेंट

PSL का ख़िताब जीतने वाली कराची किंग्स के हर एक खिलाड़ी को मिलेगा अपार्टमेंट

 Reported By: IANS
 Published : Nov 19, 2020 01:26 pm IST,  Updated : Nov 19, 2020 01:26 pm IST

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पांचवें सीजन का खिताब अपने नाम करने वाली कराची किंग्स के हर खिलाड़ी को ईनाम के तौर पर एक अपार्टमेंट दिया जाएगा।

Karachi Kings- India TV Hindi
Karachi Kings Image Source : TWITTER- @THEPSLT20

कराची| पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पांचवें सीजन का खिताब अपने नाम करने वाली कराची किंग्स के हर खिलाड़ी को ईनाम के तौर पर एक अपार्टमेंट दिया जाएगा। पाकिस्तानी पत्रकार के मुताबिक फ्रेंचाइजी के मालिक ने इस बात की घोषणा की है। कराची ने मंगलवार को खेले गए फाइनल में लाहौर कलंदर्स को पांच विकेट से हरा पीएसएल की ट्रॉफी उठाई थी।

पाकिस्तान के पत्रकार उमर आर कुरैशी ने बताया कि किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने एक रियल स्टेट प्रोजेक्ट में से हर खिलाड़ी को एक अपार्टमेंट देने की घोषणा की है।

कुरैशी ने बुधवार को एक ट्वीट करते हुए लिखा, "कराची किंग्स के मालिक सलमान इकबाल ने पीएसएल जीतने वाली कराची किंग्स के हर खिलाड़ी को एक अपार्टमेंट देने को घोषणा की है।"

इस जीत के बाद कराची के कप्तान इमाद वसीम ने टीम के पूर्व कोच डीन जोंस की तारीफ की थी। जोंस पीएसएल के पांचवें संस्करण से पहले टीम के कोच बनाए गए थे, लेकिन आईपीएल में कॉमेंट्री टीम का हिस्सा रहे आस्ट्रेलिया के जोंस का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया था।

मैच के बाद इमाद ने कहा था, "डीन जोंस को निश्चित तौर पर इसका श्रेय जाता है क्योंकि उन्होंने जो हमें सिखाया वो विश्व में काफी कम कोच सिखा सकते हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल