1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Exclusive: गौतम गंभीर ने कहा, क्रिकेट में स्लेजिंग जरूरी है

Exclusive: गौतम गंभीर ने कहा, क्रिकेट में स्लेजिंग जरूरी है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2017 09:12 pm IST,  Updated : Mar 31, 2017 09:14 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट में स्लेजिंग को जरूरी बताया है। इंडिया टीवी संवाददाता वैभव भोला से खास बातचीत के दौरान गंभीर ने यह बात कही।

Gautam Gambhir | AP Photo- India TV Hindi
Gautam Gambhir | AP Photo

नई दिल्ली: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने क्रिकेट में स्लेजिंग को जरूरी बताया है। इंडिया टीवी संवाददाता वैभव भोला से खास बातचीत के दौरान गंभीर ने यह बात कही। गंभीर ने कहा कि स्लेजिंग से खिलाड़ियों में प्रदर्शन का जज्बा आता है।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हाल ही के दिनों में ऑस्ट्रेलियाई खेमे द्वारा टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली पर किए गए हमले के बारे में बोलते हुए गंभीर ने कहा, ‘विराट ने सीरीज जीतकर कंगारुओं को करारा जवाब दिया है। टेस्ट सीरीज के दौरान विराट पर हमला गलत था। डोनाल्ड ट्रंप से तुलना करने पर विराट को कोई फर्क नहीं पड़ता।’ गौतम गंभीर ने कहा कि जब खिलाड़ी देश के लिए खेलते हैं तो भावना में बह जाते हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

विराट पर लगाए गए ब्रैड हॉज के आरोप कि उन्होंने IPL में खेलने के लिए धर्मशाला टेस्ट नहीं खेला, गंभीर ने कहा, ‘विराट पर ब्रैड हॉज का आरोप बेबुनियाद है।’ उन्होंने कहा कि विराट ही नहीं टीम इंडिया में कई स्टार हैं। अपनी इस खास बातचीत में गंभीर ने धोनी, कुलदीप यादव और उमेश यादव पर भी बात की। अपने इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में गंभीर ने क्या-क्या कहा, आइए देखते हैं वीडियो में...

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल