1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के लिए वेस्टइंडीज ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के लिए वेस्टइंडीज ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

 Reported By: IANS
 Published : Aug 06, 2019 12:25 pm IST,  Updated : Aug 06, 2019 12:25 pm IST

वेस्टइंडीज ने भारत के साथ मंगलवार को होने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए खैरी पियरे के स्थान पर फेबियन एलेन को मौका देने का फैसला किया है।​ 

भारत के खिलाफ तीसरे...- India TV Hindi
भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच के लिए वेस्टइंडीज ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल Image Source : TWITTER

जॉर्जटाउन| वेस्टइंडीज ने भारत के साथ मंगलवार को होने वाले तीसरे टी-20 मुकाबले के लिए खैरी पियरे के स्थान पर फेबियन एलेन को मौका देने का फैसला किया है।​ तीसरा टी-20 मैच गयाना नेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। भारत ने इस मैच में 2-0 की बढ़त बना ली है। उसने अमेरिका के फ्लोरिडा के लॉडरहिल में खेले गए शुरूआती दोनो मैच जीते थे।

वेस्टइंडीज क्रिकेट के अंतरिम चेयरमैन राबर्ट हायंस ने एलेन को टीम में शामिल किए जाने की घोषणा की। हायंस के मुताबिक अगले साल आस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है।

यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। इस मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क्‍स के तमाम चैनलों पर होगा जबकि हॉटस्टार पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल