1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हमने साबित किया, रणजी ट्रॉफी का पिछला खिताब तुक्का नहीं था: फैज फजल

हमने साबित किया, रणजी ट्रॉफी का पिछला खिताब तुक्का नहीं था: फैज फजल

 Reported By: IANS
 Published : Feb 08, 2019 06:34 am IST,  Updated : Feb 08, 2019 06:34 am IST

कप्तान ने कहा, "रणजी ट्रॉफी जीतना आसान बात नहीं है। 11 मैच जीतना तुक्का नहीं है।''

हमने साबित किया, रणजी...- India TV Hindi
हमने साबित किया, रणजी ट्रॉफी का पिछला खिताब तुक्का नहीं था: फैज फजल Image Source : PTI

नागपुर: लगातार दूसरी बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली विदर्भ टीम के कप्तान फैज फजल ने गुरुवार को कहा कि टीम का पिछला खिताब तुक्का नहीं था और उसके पीछे अथक मेहनत थी। फजल ने कहा कि इस सीजन हमने अपना खिताब बचा कर इस बात को साबित कर दिया। विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र को 78 रनों से मात देकर दूसरी बार खिताब जीता है। वह इसी के साथ रणजी ट्रॉफी में ऐसी छठी टीम बन गई है जिसने अपना खिताब बचाया है।

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने फजल के हवाले से लिखा, "हम पर दवाब था लेकिन यह सकारात्मक था। जब आपकी टीम अच्छा करती है तो उम्मीदें बढ़ जाती हैं। उम्मीदें तब ही आती हैं जब आप अच्छा करते हैं।"

कप्तान ने कहा, "रणजी ट्रॉफी जीतना आसान बात नहीं है। 11 मैच जीतना तुक्का नहीं है। पिछले सीजन हमारे खिताब जीतने पर अगर किसी ने सोचा हो कि वह तुक्का था तो हमने इस बार अपने आप को साबित किया है। प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट जीतने के लिए आपको अच्छा खेलना होता है। आप किसी टीम को हल्के में नहीं ले सकते।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल