1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. SA vs PAK : विवादित रन आउट पर फखर जमां ने तोड़ी चुप्पी, क्विंटन डिकॉक के लिए कह दी यह बात

SA vs PAK : विवादित रन आउट पर फखर जमां ने तोड़ी चुप्पी, क्विंटन डिकॉक के लिए कह दी यह बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 05, 2021 12:34 pm IST,  Updated : Apr 05, 2021 12:34 pm IST

फखर के रनआउट के बाद यह सवाल यह उठने लगा कि विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने उनका ध्यान भटकाया था और फेक फील्डिंग की थी। क्रिकेट के नियम के अनुसार फेक फील्डिंग अनैतिक है।

Quinton de kock fake fielding, fakhar zaman run out video, fakhar zaman 193 run out video, south afr- India TV Hindi
Quinton de kock and fakhar zaman Image Source : TWITTER/@ICC

साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में धमाकेदार 193 रनों की पारी खेलने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमां ने अपने विवादित रनआउट पर चुप्पी तोड़ी है। फखर का मानना है वह अपनी गलती के कारण रनआउट हुए थे, उसमें साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक का कोई कसूर नहीं है।

दरअसल साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फखर बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए दोहरे शतक के करीब पहुंच चुके थे। पाकिस्तानी टीम मुकाबले में 342 रनों का विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, पाकिस्तान को आखिरी ओवर में जीत के लिए 31 रन बनाने थे। वहीं फखर 192 रन बनाकर खेल रहे थे।

यह भी पढ़ें- गुजरात के पूर्व डीजीपी शब्बीर हुसैन होंगे बीसीसीआई एंटी करप्शन यूनिट के नए प्रमुख

पारी की आखिरी ओवर की पहली गेंद पर फखर ने शॉट लगाया और दो रन के लिए भागे। पहला रन बहुत ही आसानी पूरा कर लिया। दूसरा रन में कोई परेशानी नहीं लग रही थी लेकिन जब वह अपने स्ट्राइक पर पहुंचने वाले थे तो वह पीछे मुड़कर अपने साथी हारिश रउफ के देखने लगे।

फखर की इस चूक का फील्डर एडन मार्करम ने फायदा उठाते सीधे थ्रो कर उनकी गिल्लियां बिखेर दी और वह दोहरे शतक के नजदीक पहुंचकर आउट हो गए।

ऐसे में फखर अपने रनआउट पर सफाई दी है और कहा है कि, ''इसमें क्विंटन की कोई गलती नहीं थी। रन लेते समय मुझसे ही चूक हुई जिसके कारण मैं आउट हुआ। अब यह मैच रेफरी के उपर है कि वह क्या निर्णय लेते हैं। क्विंटन की इसमें कोई गलती नहीं है।''

दरअसल फखर के रनआउट के बाद यह सवाल यह उठने लगा कि विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक ने उनका ध्यान भटकाया था और फेक फील्डिंग की थी। क्रिकेट के नियम के अनुसार फेक फील्डिंग अनैतिक है।

यह भी पढ़ें- ...जब पाकिस्तानी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे धोनी, 16 साल पहले जड़ा था यह धमाकेदार शतक

क्विंटन को लेकर यह कहा जा रहा है कि फखर जब दूसरे रन के लिए दौड़े तो क्विंटन ने हाथ उठाकर राउफ के एंड पर थ्रो करने का इशारा किया लेकिन दूसरे हाथ से वह फील्डर को फखर जमां की तरफ गेंद मारने के लिए कहा। क्विंटन का यह इशारा फखर नहीं समझ सके और उन्हें लगा वह सुरक्षित अपने क्रिज में पहुंच जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

आपको बता दें कि साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे में पाकिस्तान को 17 रन से हरा दिया। इस तरह तीन वनडे मैचों की सीरीज अब 1-1 से बराबर हो गया है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल