1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL के दौरान परिवार के COVID की चपेट में आने से अश्विन की उड़ गई थी रातों की नींद

IPL के दौरान परिवार के COVID की चपेट में आने से अश्विन की उड़ गई थी रातों की नींद

 Reported By: IANS
 Published : May 27, 2021 11:23 pm IST,  Updated : May 27, 2021 11:23 pm IST

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि आईपीएल के दौरान उनके परिवार में कोरोना के मामले सामने आने से उनकी रातों की नींद गायब हो गई थी।

IPL के दौरान परिवार के COVID...- India TV Hindi
IPL के दौरान परिवार के COVID की चपेट में आने से अश्विन की उड़ गई थी रातों की नींद Image Source : DELHI CAPITALS

नई दिल्ली| भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि आईपीएल के दौरान उनके परिवार में कोरोना के मामले सामने आने से उनकी रातों की नींद गायब हो गई थी। परिवार में कोरोना के मामले सामने आने के बाद अश्विन पांच मैचों के बाद आईपीएल से हट गए थे।

अश्विन ने यू-ट्यूब वीडियो में कहा, "मेरे परिवार का करीब हर सदस्य कोरोना से संक्रमित हुआ। मेरे कुछ चचेरे भाई अस्पताल में भर्ती हुए।" उन्होंने कहा, "मैं कम से कम आठ-नौ दिनों तक सो नहीं सका। नहीं सोने के कारण मैं काफी तनाव में आ गया था। मैं बिना सोए मैच खेलने उतरा था। इसके बाद मैंने आईपीएल से हटने का फैसला लेकर घर जाने का निर्णय लिया।"

अश्विन ने कहा, "जब मैं आईपीएल से हटा तो मैं सोच रहा था कि मैं इसके बाद क्रिकेट खेल पाऊंगा या नहीं।" स्पिनर ने कहा कि वह आईपीएल में वापसी के बारे में सोच ही रहे थे कि इसे अनिश्ििचतकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

अश्विन ने कहा, "मुझे लगा कि कुछ समय तक क्रिकेट नहीं खेला जाएगा। मेरे घर में जब लोग स्वस्थ होने शुरू हुए तो मैंने आईपीएल में वापसी के बारे में विचार किया था लेकिन तभी टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल