1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. #ThankYouSkip: कोहली के T20I की कप्तानी छोड़ने के ऐलान पर फैंस हुए भावुक, लगाया Tweets का अंबार

#ThankYouSkip: कोहली के T20I की कप्तानी छोड़ने के ऐलान पर फैंस हुए भावुक, लगाया Tweets का अंबार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 16, 2021 06:49 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 06:55 pm IST

विराट कोहली ने ट्वीट कर ऐलान कर दिया कि टी-20 विश्व कप 2021 ही उनका बतौर टी-20 कप्तान आखिरी टूर्नामेंट होगा।

fans get emotional as virat kohli announces to step down as...- India TV Hindi
fans get emotional as virat kohli announces to step down as t20i captain Image Source : GETTY

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऐलान किया है कि वे टी-20 विश्व कप 2021 के बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय की कप्तानी छोड़ देंगे। उसके बाद वे सिर्फ भारत के टेस्ट और वनडे प्रारूप के कप्तान रहेंगे। उन्होंने ये जानकारी खुद ट्वीट कर गुरुवार को दी है।

उन्होंने ट्वीट कर ऐलान कर दिया कि टी-20 विश्व कप 2021 ही उनका बतौर टी-20 कप्तान आखिरी टूर्नामेंट होगा। हालांकि वे बतौर बल्लेबाज इस प्रारूप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। कहा जा रहा है कि कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा को टी-20 अंतरराष्ट्रीय की कमान दी जाएगी।

जैसे ही विराट कोहली ने इस बात का ऐलान किया, वे ट्विटर पर ट्रेंड होने लगे। अचानक मिली इस खबर के बाद फैंस भावुक हुए। उन्होंने सोशल मीडिया पर विराट कोहली के लिए कई पोस्ट लिखे।

एक फैन ने लिखा, "बड़ा दिल। कोई भी कप्तान जिसने न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज में सीरीज जीती हो वो कप्तानी छोड़ेगा। बहुत खूब टीम मैन, वर्कलोड के कारण लिया हुआ ये अच्छा फैसला है।"

एक अन्य फैन ने लिखा, "भारत का टी-20 के बेस्ट कप्तानों में से एक। उम्मीद है कि वे वर्ल्ड कप जीत कर साइन ऑफ करें। सच कहूं तो ये सरप्राइज है। लेकिन विराट कोहली ने अच्छा फैसला लिया और अपने शरीर के लिए कदम उठाया। उम्मीद है कि इससे वे वनडे और टेस्ट में ऊंचाइयों को छूएंगे। शुक्रिया गोट।"

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल