1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, कराची टेस्ट से बाहर हुए कासुन रजिता

श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, कराची टेस्ट से बाहर हुए कासुन रजिता

 Reported By: IANS
 Published : Dec 18, 2019 10:04 am IST,  Updated : Dec 18, 2019 10:04 am IST

श्रीलंका के तेज गेंदबाज कासुन रजिता हेमस्ट्रिंग चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। 

श्रीलंका को लगा बड़ा...- India TV Hindi
श्रीलंका को लगा बड़ा झटका, कराची टेस्ट से बाहर हुए कासुन रजिता  Image Source : GETTY IMAGES

कराची| श्रीलंका के तेज गेंदबाज कासुन रजिता हेमस्ट्रिंग चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। रजिता को रावलपिंडी टेस्ट के दौरान पांचवें दिन चोट लग गई थी और फिर इसके बाद वह केवल छह ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे।

क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, टीम मैनेजर और मुख्य चयनकर्ता अशंता डे मेल ने कहा है कि रजिता की जगह अभी किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है।

रजिता से पहले सुरंगा लकमल पहले ही सीरीज ये बाहर हो चुके हैं। रजिता के बाहर होने से श्रीलंका को अब लाहिरू कुमारा और विश्वा फर्नाडो के साथ ही दूसरे टेस्ट मैच में उतरना होगा। दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था। पाकिस्तान ने कराची में अब तक 41 टेस्ट मैचों में अब तक 21 मैच जीते हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल