1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय क्रिकेट में सहज बदलाव का श्रेय फ्लेचर को: कर्स्टन

भारतीय क्रिकेट में सहज बदलाव का श्रेय फ्लेचर को: कर्स्टन

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 21, 2018 07:31 pm IST,  Updated : Apr 21, 2018 07:31 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कोच गैरी कर्स्टन को लगता है कि उनके उत्तराधिकारी डंकन फ्लेचर को भारतीय टीम में सहज बदलाव लाने का श्रेय दिया जाना चाहिए। 

Dhoni, Kirten- India TV Hindi
Dhoni, Kirten

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कोच गैरी कर्स्टन को लगता है कि उनके उत्तराधिकारी डंकन फ्लेचर को भारतीय टीम में सहज बदलाव लाने का श्रेय दिया जाना चाहिए। भारतीय टीम के 2011 में एकदिवसीय विश्व कप जीतने के बाद कर्स्टन की जगह फ्लेचर भारतीय टीम के कोच नियुक्त हुए थे। उनके चार साल के कार्यकाल के दौरान सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर थे। 

कर्स्टन ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे लगता है डंकन फ्लेचर और महेन्द्र सिंह धोनी ने युवा खिलाड़ियों के खेल में निखार लाने के लिए ऐसा माहौल बनाया जिससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की चुनौतियों से निपटने का फायदा मिला।’’ 

उन्होंने कहा कि आम तौर पर आंकड़ों किसी की सफलता का पैमाना होते है लेकिन कर्स्टन को लगता है कि कई अमूर्त चीजें पीछे छूट जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी के कोचिंग का तरीका अलग होता है और जरूरी नहीं की हर माहौल में कोई सहज रहे। आमतौर पर कोच की सफलता का आकलन टीम के प्रदर्शन से होता है, लेकिन उससे बड़ी चीज यह है कि खिलाड़ी पर कोच का कितना प्रभाव पड़ता है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल