1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरमनप्रीत के समर्थन के बाद पोवार ने फिर किया महिला कोच पद के लिए आवेदन

हरमनप्रीत के समर्थन के बाद पोवार ने फिर किया महिला कोच पद के लिए आवेदन

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2018 11:06 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 11:06 pm IST

महिला कोच के रूप में पोवार के विवादास्पद कार्यकाल का अंत 30 नवंबर को हुआ था। चालीस साल के इस पूर्व भारतीय स्पिनर ने पीटीआई को पुष्टि की कि उन्होंने आवेदन किया है। 

हरमनप्रीत के समर्थन के बाद पोवार ने फिर किया महिला कोच पद के लिए आवेदन - India TV Hindi
हरमनप्रीत के समर्थन के बाद पोवार ने फिर किया महिला कोच पद के लिए आवेदन  Image Source : TWITTER

मुंबई। टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर और उप कप्तान स्मृति मंधाना के समर्थन के बाद रमेश पोवार ने मंगलवार को एक बार फिर महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदन किया। महिला कोच के रूप में पोवार के विवादास्पद कार्यकाल का अंत 30 नवंबर को हुआ था। चालीस साल के इस पूर्व भारतीय स्पिनर ने पीटीआई को पुष्टि की कि उन्होंने आवेदन किया है। 

पोवार ने कहा, ‘‘हां, मैंने आज शाम आवेदन किया क्योंकि स्मृति और हरमनप्रीत ने मेरा समर्थन किया और मैं आवेदन नहीं करके उन्हें निराश नहीं करना चाहता।’’ पोवार के मार्गदर्शन वाली भारतीय टीम को पिछले महीने विश्व टी20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। पोवार और हरमनप्रीत सहित टीम प्रबंधन ने इस नाकआउट मैच में सीनियर खिलाड़ी मिताली राज को बाहर रखने का फैसला किया था जिस पर काफी विवाद हुआ था।

 
वेस्टइंडीज से स्वदेश लौटने के बाद मिताली ने पोवार और प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी पर उनके करियर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास करने और उनके खिलाफ भेदभाव करने का आरोपल लगाया था। पोवार ने भी मिताली पर आरोप लगाया था कि उन्होंने सलामी बल्लेबाजी के रूप में नहीं खिलाने पर विश्व टी20 टूर्नामेंट के बीच में संन्यास लेने की धमकी दी और टीम में समस्या पैदा की। 

इस विवाद के बाद बीसीसीआई ने कोच पद के लिए नए सिरे से आवेदन मंगाने का फैसला किया और इसके लिए अंतिम तिथि 14 दिसंबर तय की गई है। 
हरमनप्रीत और स्मृति पहले ही कह चुकी हैं कि वे चाहती हैं कि पोवार अपने पद पर बरकरार रहें जबकि मिताली उनकी वापसी के खिलाफ हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल