1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बीसीसीआई की राह पर चला पाकिस्तान, यूनिस खान को बनाएगा अंडर 19 टीम का कोच

बीसीसीआई की राह पर चला पाकिस्तान, यूनिस खान को बनाएगा अंडर 19 टीम का कोच

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Mar 17, 2019 06:47 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया, ‘‘इस संबंध में फैसला ले लिया गया है लेकिन कुछ औपचारिकताओं के बाद इसका ऐलान होगा।’’ 

बीसीसीआई की राह पर चला पाकिस्तान, यूनिस खान को बनाएगा अंडर 19 टीम का कोच- India TV Hindi
बीसीसीआई की राह पर चला पाकिस्तान, यूनिस खान को बनाएगा अंडर 19 टीम का कोच Image Source : TWITTER

कराची। पूर्व कप्तान यूनिस खान पाकिस्तान की अंडर 19 क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बनेंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों ने बताया, ‘‘इस संबंध में फैसला ले लिया गया है लेकिन कुछ औपचारिकताओं के बाद इसका ऐलान होगा।’’ 

भारत के अंडर 19 कोच राहुल द्रविड़ का उदाहरण देते हुए पीसीबी प्रमुख एहसान मनी ने हाल ही में कहा था कि पाकिस्तान को बीसीसीआई का अनुकरण करके देश के युवा क्रिकेटरों की कमान पूर्व क्रिकेटरों को सौंप देनी चाहिये। 

सूत्र ने कहा, ‘‘यूनिस को मुख्य कोच के तौर पर पूरे अधिकार दिये जायेंगे। वह जूनियर चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता होंगे और एक अन्य टेस्ट क्रिकेटर उनकी सहायता करेंगे।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल