1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. शेन वॉर्न ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट वेस्टइंडीज XI, लारा को बनाया कप्तान

शेन वॉर्न ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट वेस्टइंडीज XI, लारा को बनाया कप्तान

 Reported By: IANS
 Published : Apr 02, 2020 11:55 pm IST,  Updated : Apr 02, 2020 11:55 pm IST

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने अपनी सर्वकालिक महान वेस्टइंडीज टीम चुनी है जिसका कप्तान उन्होंने ब्रायन लारा को बनाया है।

शेन वॉर्न ने चुनी ऑल...- India TV Hindi
शेन वॉर्न ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट वेस्टइंडीज XI, लारा को बनाया कप्तान Image Source : GETTY IMAGES

सिडनी| ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वार्न ने अपनी सर्वकालिक महान वेस्टइंडीज टीम चुनी है जिसका कप्तान उन्होंने ब्रायन लारा को बनाया है। वार्न ने इंस्टाग्राम पर कहा, "लारा और सचिन तेंदुलकर मेरे समय के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज थे। उनकी हमारे खिलाफ खेली गई 227 रनों की पारी शानदार थी, मेरी नजर में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी।"

वार्न ने इस टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को चुना है, जिनके साथ उन्होंने खेला था। इसी कारण उन्होंने माइकल होल्डिंग की जगह कर्टनी वॉल्श और कट्रली एम्ब्रोस को चुना है। इसी कारण वार्न की टीम में विवियन रिचडर्स नहीं हैं, लेकिन क्रिस गेल हैं जो डेसमेंड हेंस के साथ पारी की शुरुआत करेंगे।

इस टीम में कार्ल हूपर और शिवनारायण चंद्रपॉल भी हैं। तेज गेंदबाजों में ईयान विशॉप और पैट्रिक पेटरसन भी टीम में चुने गए हैं। वार्न की सर्वकालिक महान विंडीज एकादश : डेसमंड हेंस, क्रिस गेल, रिची रिचर्डसन, ब्रयान लारा (कप्तान), शिवनारायण चंद्रपॉल, कार्ल हूपर, रिडली जैकब्स, ईयान विशॉप, कर्टनी वॉल्श, कर्टनी एम्ब्रोस, पैट्रिक पेटरसन।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल