1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पूर्व क्रिकेटर जी कस्तूरीरंजन का हुआ निधन, अनिल कुंबले ने जताया शोक

पूर्व क्रिकेटर जी कस्तूरीरंजन का हुआ निधन, अनिल कुंबले ने जताया शोक

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 19, 2020 02:04 pm IST,  Updated : Aug 19, 2020 02:16 pm IST

पूर्व क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंजन का बुधवार को यहां उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

Cricket- India TV Hindi
Cricket Image Source : GETTY IMAGES

बेंगलुरू| पूर्व क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंजन का बुधवार को यहां उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने पीटीआई को बताया, ‘‘जी कस्तूरीरंजन का आज सुबह निधन हो गया। चामराजापेट में अपने निवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।’’ कस्तूरीरंजन 89 वर्ष के थे और वह पूर्व क्रिकेटर, प्रशासक और बीसीसीआई के क्यूरेटर रहे।

क्रिकेट जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने दायें हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपने अधिकांश मैच रणजी ट्रॉफी में 1948 से 1963 के बीच मैसूर की ओर से खेले। उनके निधन पर शोक जताते हुए पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, ‘‘जी कस्तूरीरंजन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। क्रिकेट में योगदान के लिए उन्हें याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं।’’

केएससीए ने शोक संदेश में कहा, ‘‘कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव और प्रबंध समिति के सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी, केएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व क्यूरेटर जी कस्तूरीरंजन के निधन पर शोक जताते हैं।’’ भाषा सुधीर सुधीर 1908 1322 बेंगलुरू नननन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल