1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कपिल से हार्दिक की तुलना पर भड़का ये पूर्व क्रिकेटर, बोला कपिल के इर्दगिर्द भी नहीं है पंड्या

कपिल से हार्दिक की तुलना पर भड़का ये पूर्व क्रिकेटर, बोला कपिल के इर्दगिर्द भी नहीं है पंड्या

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 13, 2018 04:13 pm IST,  Updated : Jan 13, 2018 04:13 pm IST

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पिछले साल चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। तो क्रिकेट पंडित उनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव से करने लगे।

हार्दिक पंड्या और...- India TV Hindi
हार्दिक पंड्या और कपिल देव

मुंबई: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने पिछले साल चैंपियन्स ट्रॉफी फाइनल और अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। तो क्रिकेट पंडित उनकी तुलना टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव से करने लगे।

पूर्व भारतीय गेंदबाज करसन घावरी का मानना है कि अच्छी फार्म में चल रहे हार्दिक पंड्या अभी महान आलराउंडर कपिल देव के इर्दगिर्द भी नहीं है और अभी इन दोनों की तुलना करना बेमानी होगा। 

 कई मैचों में कपिल के साथ गेंदबाजी का आगाज करने वाले घावरी ने कहा, ‘‘मैंने कुछ समाचार पत्रों में पढ़ा कि हार्दिक पंड्या उनसे (कपिल) बेहतर आलराउंडर है। मेरी नजर में वह कपिल के इर्दगिर्द भी नहीं है।’’ 

घावरी ने कहा, ‘‘ यहां तक कि अगर उसे वहां पहुंचना है तो उसके लिये उसे अभी लंबा रास्ता तय करना है। यह बेहद मुश्किल तुलना है लेकिन वह (हार्दिक) अभी कपिल देव के आसपास भी नहीं है।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल