1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पंजाब सरकार की फिटनेस मुहिम का प्रचार करेंगे हरभजन सिंह

पंजाब सरकार की फिटनेस मुहिम का प्रचार करेंगे हरभजन सिंह

 Reported By: IANS
 Published : Feb 05, 2019 07:12 am IST,  Updated : Feb 05, 2019 07:12 am IST

पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने हरभजन के इस प्रस्ताव को तारीफ की है।

हरभजन सिंह- India TV Hindi
हरभजन सिंह Image Source : @HARBHAJAN_SINGH/TWITTER

चंडीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने सोमवार को पंजाब सरकार की मुहिम 'तंदुरुस्त पंजाब मिशन' को प्रमोट करने के लिए खुद पहल की। राज्य सरकार के खेल मंत्री ने इस बात की जानकारी दी। पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने हरभजन के इस प्रस्ताव को तारीफ की है।

हरभजन सिंह ने यहां मंत्री से मुलाकात की और इस मुहिम के साथ जु़ड़ने की इच्छा प्रकट की। 

सोढ़ी ने हरभजन से कहा कि वह युवाओं से अपील करते हुए कहें कि वे राज्य सरकार के नशा मुक्ति आंदोलन को बढ़ावा दें।

हरभजन ने कहा, "यह पंजाब की खुशकिस्मती है कि राणा सोढ़ी इस पद पर मौजूद हैं। सोढ़ी भी खिलाड़ी रह चुके हैं और जानते हैं कि खिलाड़ी की क्या जरूरतें होती हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल