1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अब इस लीग में खेलते नजर आएंगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी

अब इस लीग में खेलते नजर आएंगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी

 Reported By: IANS
 Published : Sep 23, 2019 02:48 pm IST,  Updated : Sep 23, 2019 02:48 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इस साल टी-10 लीग में नई टीम कलंदर्स के लिए खेलेंगे। वह टीम के आइकन खिलाड़ी होंगे।

T10 League- India TV Hindi
अब इस लीग में खेलते नजर आएंगे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी Image Source : GETTY IMAGES

अबु धाबी| पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी इस साल टी-10 लीग में नई टीम कलंदर्स के लिए खेलेंगे। वह टीम के आइकन खिलाड़ी होंगे। कलंदर्स और बांगाल टाइगर्स पहली बार इस लीग में कदम रख रही हैं। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने अफरीदी के हवाले से लिखा है, "मैंने जब से यह सुना है कि यह लीग अबु धाबी में हो रही है तब से मैं टी-10 का हिस्सा बन बेहद खुश हूं।"

उन्होंने कहा, "टी-10 के पहले दो संस्करण शारजाह में हुए थे और अब यह अबु धाबी में हो रहे हैं। हम खेल के इस छोटे प्रारुप में दर्शकों को मनोरंजन प्रदान करने की कोशिश करेंगे।" उन्होंने कहा, "टी-10 एक अलग तरह का प्रारुप है जहां बल्लेबाज को शुरुआत से ही मारना पड़ता है।" अबु धाबी में होने वाली यह लीग 14 नवंबर से शुरू होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल