1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी-20 क्रिकेट में नीदरलैंड की फ्रेड्रिक ओवरडिक ने रचा इतिहास, मैच में 7 विकेट लेकर मचाया धमाल

टी-20 क्रिकेट में नीदरलैंड की फ्रेड्रिक ओवरडिक ने रचा इतिहास, मैच में 7 विकेट लेकर मचाया धमाल

 Edited By: IANS
 Published : Aug 27, 2021 03:02 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 03:02 pm IST

फ्रेड्रिक ने फ्रांस महिला टीम के खिलाफ गुरूवार को खेले गए महिला टी 20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर्स मुकाबले में चार ओवर में तीन रन देकर सात विकेट झटके।

Frederique Overdijk, Netherlands,T20 cricket, Sports - India TV Hindi
Frederique Overdijk Image Source : TWITTER/@KNCBCRICKET

नीदरलैंड की गेंदबाज फ्रेड्रिक ओवरडिक टी 20 मैच में सात विकेट लेने वाली पहली तेज गेंदबाज बन गई हैं। फ्रेड्रिक ने फ्रांस महिला टीम के खिलाफ गुरूवार को खेले गए महिला टी 20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर्स मुकाबले में चार ओवर में तीन रन देकर सात विकेट झटके।

फ्रेड्रिक की शानदार गेंदबाजी के दम पर फ्रांस की टीम 17.3 ओवर में 33 रन पर सिमट गई। नीदरलैंड की टीम ने 3.3 ओवर में एक विकेट पर 34 रन बनाकर नौ विकेट से यह मुकाबला जीता।

यह भी पढ़ें- WTC चैंपियन बनने के बाद अब T20 वर्ल्ड कप पर है केन विलियमसन की नजर

फ्रेड्रिक ने छह बल्लेबाजों को बोल्ड किया जबकि एक बल्लेबाज को एलबीडबल्यू आउट किया। यह पहली बार है जब किसी पुरुष या महिला गेंदबाज ने टी20 मुकाबले में सात विकेट लिए हैं।

इससे पहले टी 20 के एक मैच में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड नेपाल की अंजली चंद के नाम था जिन्होंने मालदीव के खिलाफ 2019 में एक भी रन दिए बिना छह विकेट लिए थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल