1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC चैंपियन बनने के बाद अब T20 वर्ल्ड कप पर है केन विलियमसन की नजर

WTC चैंपियन बनने के बाद अब T20 वर्ल्ड कप पर है केन विलियमसन की नजर

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Aug 27, 2021 01:47 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 01:47 pm IST

न्यूजीलैंड की टीम 2007 और 2016 के सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था।

Kane Williamson, T20 World Cup, WTC champion, New Zealand  - India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : GETTY

भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की खिताबी जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन की नजरें इस साल अक्टूबर-नवंबर में यूएई में होने वाले टी 20 विश्व कप पर हैं। न्यूजीलैंड की टीम 2007 और 2016 के सेमीफाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे हार का सामना करना पड़ा था। विलियम्सन की टीम टी20 विश्व कप में कागजों में काफी मजबूत नजर आ रही है।

विलियम्सन ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारी टीम काफी संतुलित है जिसमें नए और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मेल है।"

यह भी पढ़ें- एक बार फिर से बिगरी क्रिस क्रेंस की तबीयत, हार्ट सर्जरी के दौरान हुए लकवाग्रस्त

न्यूजीलैंड ने इस साल डब्ल्यूटीसी का खिताब जीता लेकिन उसने अबतक सीमित ओवरों का विश्व कप नहीं जीता है। वह 2019 में आईसीसी वनडे विश्व कप जीतने के काफी करीब थी।

विलियम्सन ने कहा, "मुझे पता है कि टीम के खिलाड़ी एक अन्य विश्व इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार हैं और ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।"

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : मोहम्मद शमी ने माना, धीमी पिच के कारण भारतीय गेंदबाजों को करना पड़ा संघर्ष

कीवी टीम को पहले सुपर-12 की बाधा पार करनी होगी जहां उसका सामना पाकिस्तान, भारत और अफगानिस्तान के अलावा राउंड-1 से क्वालीफाई करने वाली दो टीमों से होगा।

विलियम्सन ने कहा, "यह हमेशा से उच्च प्रतिस्पर्धी इवेंट रहा है जहां हर टीम मैच जीताने वाले खिलाड़ियों को टीम में लेती है जो मैच का रूख कभी भी पलट सकते हैं। हम मजबूत ग्रुप में है जिसमें भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान हैं। सभी टीमें काफी मजबूत हैं।"

यह भी पढ़ें- Ind vs Eng : मोहम्मद शमी को है भरोसा, इंग्लैंड के खिलाफ भारत करेगा दमदार वापसी

उन्होंने कहा, "हमने पिछले साल आईपीएल में देखा था कि यूएई की पिचें टूर्नामेंट के बीच में बदलती रहती हैं और तेज तथा स्पिन गेंदबाजी आक्रमण को मदद मिलती है।"

न्यूजीलैंड विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत 26 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल