1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एक बार फिर से बिगड़ी क्रिस क्रेंस की तबीयत, हार्ट सर्जरी के दौरान हुए लकवाग्रस्त

एक बार फिर से बिगड़ी क्रिस क्रेंस की तबीयत, हार्ट सर्जरी के दौरान हुए लकवाग्रस्त

 Edited By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2021 01:07 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 01:09 pm IST

अपने जमाने के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में से एक केर्न्स ने न्यूजीलैंड के लिये 62 टेस्ट, 215 वनडे और दो टी20 मैच खेले हैं।

New Zealand, Chris Cairns, Chris Cairns health- India TV Hindi
Chris Cairns Image Source : GETTY
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स को बचाने के लिये उनके दिल के ऑपरेशन के दौरान ‘स्पाइनल स्ट्रोक’ के कारण उनके पैरों में लकवा मार गया है। केर्न्स कैनबरा लौट गए हैं लेकिन उनकी हालत गंभीर है। 
 
सिडनी में उनके दिल के आपरेशन के दौरान कई पेचीदगियां सामने आई। केर्न्स के वकील आरोन लॉयड ने शुक्रवार को स्टफ डॉट को डॉट एनजेड में जारी बयान में कहा ,‘‘ केर्न्स की जिंदगी बचाने के लिये दिल का ऑपरेशन किया गया जिसके दौरान वह स्पाइनल स्ट्रोक का शिकार हुए। इससे उनके पैरों में लकवा मार गया है। ’’ 
 
 
उन्होंने कहा ,‘‘ अब वह ऑस्ट्रेलिया में रीढ की हड्डी के विशेष अस्पताल में इलाज करायेंगे।’’ 
 
अपने जमाने के सर्वश्रेष्ठ हरफनमौलाओं में से एक केर्न्स ने न्यूजीलैंड के लिये 62 टेस्ट, 215 वनडे और दो टी20 मैच खेले हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल