1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले गैरी कस्टर्न अब इस टीम के कोच बने

टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले गैरी कस्टर्न अब इस टीम के कोच बने

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 13, 2019 11:58 am IST,  Updated : Aug 13, 2019 11:58 am IST

भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को अगले साल होने वाली ‘द हंर्डेड लीग’ के लिए कार्डिफ की पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

टीम इंडिया को वर्ल्ड...- India TV Hindi
टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले गैरी कस्टर्न अब इस टीम के कोच बने Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। भारत के पूर्व कोच गैरी कर्स्टन को अगले साल होने वाली ‘द हंर्डेड लीग’ के लिए कार्डिफ की पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व सलामी बल्लेबाज कस्टर्न के मार्गदर्शन में भारत ने 2011 में विश्व कप जीता था और वह आईलीग में रायल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम से भी जुड़े रहे।

कस्टर्न बिग बैश में होबार्ट हरिकेन्स का भी हिस्सा रहे। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने कर्स्टन के हवाले से कहा, ‘‘इससे पहले मैं इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट से कोचिंग के नजरिये से नहीं जुड़ा रहा। यह मौका मिलना और कार्डिफ जाना शानदार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह नया प्रारूप है और उम्मीद करता हूं कि यह काफी आगे बढ़ेगा।’’ आस्ट्रेलिया की महिला टीम को पिछले साल टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने वाले मैथ्यू मोट कार्डिफ की महिला टीम के कोच होंगे।

आठ टीमों की इस नई लीग के 2020 में जुलाई और सितंबर के बीच खेले जाने की उम्मीद है। लीग में 100 गेंद के मैच होंगे जिसमें 10 गेंद का ओवर होगा। इस लीग में खिलाड़ी पगबाधा आउट नहीं होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल