1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय महिला टीम के कोच के लिए गैरी कर्स्टन, रमेश पवार और हर्षल गिब्स का इस दिन होगा इंटरव्यू

भारतीय महिला टीम के कोच के लिए गैरी कर्स्टन, रमेश पवार और हर्षल गिब्स का इस दिन होगा इंटरव्यू

 Reported By: IANS
 Published : Dec 19, 2018 05:15 pm IST,  Updated : Dec 20, 2018 11:19 am IST

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्स्टन के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स और टीम के कोच रह चुके रोमेश पवार का नाम भी चुनिंदा लोगों की सूची में है।

भारतीय महिला टीम के कोच के लिए गैरी कर्स्टन, रमेश पवार और हर्षल गिब्स का इस दिन होगा इंटरव्यू- India TV Hindi
भारतीय महिला टीम के कोच के लिए गैरी कर्स्टन, रमेश पवार और हर्षल गिब्स का इस दिन होगा इंटरव्यू Image Source : GETTY IMAGES/PTI

मुंबई। भारत की पुरुष टीम को 2011 में विश्व विजेता बनाने वाले कोच गैरी कर्स्टन का नाम भारत की महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के लिए शार्टलिस्ट कर लिया गया है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, कर्स्टन के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के हर्षल गिब्स और टीम के कोच रह चुके रोमेश पवार का नाम भी चुनिंदा लोगों की सूची में है। 

रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों का नाम आवेदन करने वाले 28 लोगों में से छांटा गया है। कर्स्टन और गिब्स के अलावा इस सूची में जो विदेशी कोच शामिल हैं उनमें दिमित्री मैस्कारेनहस, ब्रैड हॉग, ट्रैंट जॉनसन, डेव व्हॉटमोर, ओवेश शाह, कोलिन सिलर, डोमिनिक थोर्नेले के नाम हैं। 

वहीं जो भारतीय कोच इस रेस में हैं उनमें वेंकटेश प्रसाद, मोनज प्रभाकर और वीवी रमन के नाम हैं। तीन महिलाएं भी कोच की दौड़ में हैं जिनमें गार्गी बनर्जी, आरती वेदया के नाम हैं। टीम के मुख्य कोच पद के लिए इंटरव्यू गुरुवार से शुरू होंगे। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़, शांथा रंगास्वामी कोच पद के लिए इंटरव्यू लेंगे। 

हाल ही में वेस्टइंडीज में खेले गए टी-20 विश्व कप के बाद मिताली राज और कोच रोमेश पोवार के बीच अनबन के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोच पद के लिए दोबारा से विज्ञापन दिया था। टीम के कोच रहे रोमेश पवार का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो गया था। बोर्ड ने पवार को हालांकि दोबारा अप्लाई करने का मौका दिया है और इसी कारण वह इस रेस में आगे भी हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल