1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कुछ इस तरह आंध्रा के खिलाड़ियों ने आखिरी मैच में किया गौतम गंभीर का आदर-सत्कार, देखें वीडियो

कुछ इस तरह आंध्रा के खिलाड़ियों ने आखिरी मैच में किया गौतम गंभीर का आदर-सत्कार, देखें वीडियो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 10, 2018 05:47 pm IST,  Updated : Dec 10, 2018 05:51 pm IST

गंभीर मैदान पर पैडअप करके आते दिखाई देते हैं इसके बाद उन्हें आंध्रा के खिलाड़ियों ने उनका ताली बजाकर मैदान पर स्वागत किया।

Gautam Gambhir- India TV Hindi
Gautam Gambhir Image Source : PTI

भारतीय पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर जिनका वर्ल्ड कप 2007 और 2011 जिताने में अहम योगदान रहा था उन्होंने कुछ दिन पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल खेलने से भी इनकार कर दिया है। इस रिटायरमेंट के ऐलान के बाद उन्होंने आंध्रा के खिलाफ अपना आखिरी रणजी मैच खेलकर क्रिकेट को अलविदा कहा।

इस मैच में आंध्रा के खिलाड़ियों ने गौतम गंभीर को ग्राउंड पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया और इस मैच में गौतम गंभीर ने शतक भी जड़ा था। यूटय्ब पर अपलोड हुए एक वीडियो में देखने को मिल रहा है कि शुरुआत में गंभीर मैदान पर पैडअप करके आते दिखाई देते हैं इसके बाद उन्हें आंध्रा के खिलाड़ियों ने उनका ताली बजाकर मैदान पर स्वागत किया।

उल्लेखनीय है, गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों में 41.96 की औसत से 4154 रन बनाये जिसमें नौ शतकीय पारी शामिल है। उन्होंने 147 एकदिवसीय मैचों में 39.68 की औसत और 11 शतकीय पारियों की मदद से 5238 रन बनाये। गंभीर से टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भी अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने 37 मैच में सात अर्धशतक की मदद से 932 रन बनाये जिसमें उनका औसत 27.41 का था। 

आईपीएल में भी उन्होंने सफलता का स्वाद चखा और कोलकाता नाइट राइडर्स को 2012 और 2014 में कप्तान के तौर पर चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं दिल्ली के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में गंभीर ने 198 मैच खेलकर 43 शतक और 68 अर्धशतक की मदद से 15 हजार से भी अधिक रन बनाए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल