1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ज्योफ्री बॉयकॉट ने की भविष्यवाणी, जो रूट तोड़ सकते हैं सचिन के टेस्ट में सार्वधिक रनों का रिकॉर्ड

ज्योफ्री बॉयकॉट ने की भविष्यवाणी, जो रूट तोड़ सकते हैं सचिन के टेस्ट में सार्वधिक रनों का रिकॉर्ड

 Edited By: Bhasha
 Published : Jan 26, 2021 12:09 pm IST,  Updated : Jan 26, 2021 12:09 pm IST

श्रीलंका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 30 वर्षीय रूट ने चार पारियों में 106.50 की औसत से 426 रन बनाये। उनका उच्चतम स्कोर 228 रन रहा। इंग्लैंड ने यह सीरीज 2-0 से जीती। 

Geoffrey Boycott, joe root, Sachin tendulkar, test cricket, sports - India TV Hindi
 Joe Root Image Source : GETTY

अपने जमाने के मशहूर ओपनर बल्लेबाज ज्योफ्री बॉयकॉट को लगता है कि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को तोड़ने की क्षमता रखते हैं। श्रीलंका के खिलाफ हाल में समाप्त हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 30 वर्षीय रूट ने चार पारियों में 106.50 की औसत से 426 रन बनाये। उनका उच्चतम स्कोर 228 रन रहा। इंग्लैंड ने यह सीरीज 2-0 से जीती। 

रूट की टीम अब पांच फरवरी से भारत के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वह इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गये हैं। वह दो दोहरे शतक लगाने वाले पहले कप्तान हैं। 

यह भी पढ़ें- BAN vs WI : कोविड-19 महामारी के बाद से रिचर्ड इलिंगवर्थ टेस्ट क्रिकेट में होंगे पहले न्यूट्रल अंपायर

बॉयकॉट ने ‘द टेलीग्राफ’ में अपने कॉलम में लिखा, ‘‘डेविड गॉवर, केविन पीटरसन और मुझसे अधिक रन बनाकर इंग्लैंड की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने की बात भूल जाओ। जो रूट में 200 टेस्ट मैच खेलने और यहां तक कि सचिन तेंदुलकर से अधिक रन बनाने की क्षमता है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘रूट अभी 30 साल के हैं और वह अभी तक 99 टेस्ट मैचों में 8249 रन बना चुके हैं। अगर वह गंभीर रूप से चोटिल नहीं होते हैं तो फिर ऐसा कोई कारण नहीं दिखता जिससे वह तेंदुलकर के 15921 रन के टेस्ट रिकॉर्ड को नहीं तोड़ सकते।’’ 

यह भी पढ़ें- खेल जगत के प्रसिद्ध हस्तियों ने भारत के 72वें गणतंत्र दिवस पर दी देशवासियों को बधाई

बॉयकॉट हालांकि नहीं चाहते कि रूट की तुलना बीते जमाने के दिग्गजों से की जाए। उन्होंने कहा कि उनका आकलन उनके समकालीनों के प्रदर्शन के अनुसार ही किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, ‘‘उनके समकालीन जैसे कि विराट कोहली, स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन बेहतरीन बल्लेबाज हैं जो अधिक से अधिक रन बना सकते हैं। हमें रूट की बल्लेबाजी का आनंद लेना चाहिए और पूर्व के दिग्गजों के साथ नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों के साथ ही उनका आकलन करना चाहिए। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल