मुंबई| टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता गगन खोडा का कहना है कि भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल को ओपनिंग के बजाए मध्य क्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहिए। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के हाथों आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में शुभमन रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी करने उतरे थे और उन्होंने 28 तथा आठ रन बनाए थे।
गगन ने स्पोर्ट्सकीड़ा से कहा, "शुभमन ओपनर नहीं हैं। वह वीवीएस लक्ष्मण की तरह हैं और उन्हें मध्य क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। भारत को मयंक अग्रवाल को लेना चाहिए जिन्होंने सिर्फ दो खराब मैच खेले हैं। पृथ्वी शॉ को भी एक खराब मैच के बाद टीम से बाहर किया गया था।"
शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार में हुई जबरदस्त भिड़ंत ! BCCI ने शेयर की तस्वीर
गगन का मानना है कि टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल में रवींद्र जडेजा की जगह एक तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को लेना चाहिए था। उन्होंने कहा, "भारत को एक अतिरिक्त बल्लेबाज या तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को खेलाना चाहिए था। शार्दुल ठाकुर जैसे किसी खिलाड़ी को लेना चाहिए था।"
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी हार के बाद कहा था कि टीम ने अंतिम एकादश में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर को मिस किया।
WTC फाइनल को लेकर टिम पेन ने की थी भविष्यवाणी और अब मांगनी पड़ी है उन्हें माफी !