1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दक्षिण अफ्रीकी टीम को ग्रीम स्मिथ के रुप में मिला स्थायी क्रिकेट निदेशक

दक्षिण अफ्रीकी टीम को ग्रीम स्मिथ के रुप में मिला स्थायी क्रिकेट निदेशक

 Edited By: Bhasha
 Published : Apr 17, 2020 03:05 pm IST,  Updated : Apr 17, 2020 04:55 pm IST

पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका टीम के क्रिकेट निदेशक पद पर स्थायी तौर पर नियुक्त हो गए हैं। उन्हें दो साल के लिए ये जिम्मेदारी दी गई है।

दक्षिण अफ्रीकी टीम को...- India TV Hindi
दक्षिण अफ्रीकी टीम को ग्रीम स्मिथ के रुप में मिला स्थायी क्रिकेट निदेशक Image Source : GETTY IMAGES

कोरोना वायरस महामारी के बीच साउथ अफ्रीका क्रिकेट के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका टीम के क्रिकेट निदेशक पद पर स्थायी तौर पर नियुक्त हो गए हैं। उन्हें दो साल के लिए ये जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले साल 2019 में उन्हें इस पद की अंतरिम आधार पर जिम्मेदारी दी गई थी।

39 वर्षीय पूर्व क्रिकेटर की स्थायी नियुक्ति से उम्मीद लगाई जा रही है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट जल्द पटरी पर लौट आएगा। सीएसए के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी जॉक फॉल ने कहा, ‘‘ग्रीम ने छह महीने तक कार्यवाहक के तौर पर इस पद पर काम करते हुए अपनी ऊर्जा, विशेषज्ञता, कड़ी मेहनत, नैतिक व चारित्रिक दृढ़ संकल्प और जुनून से बड़ा प्रभाव डाला है।’’

यह भी पढ़ें- क्या श्रीलंका में खेला जाएगा IPL 2020, बीसीसीआई अधिकारी का आया जवाब

बता दें, स्मिथ ने 2003 से 2014 के बीच रिकार्ड 108 टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी संभाली थी। उनके नाम 117 टेस्ट, 197 वनडे और 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दर्ज हैं। स्मिथ ने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिये बोर्ड में बने रहने पर खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी नियुक्त से मेरे पद को स्थायित्व मिला है और इससे आगे की रणनीति तैयार करने में आसानी हो जाएगी।’’

स्मिथ ने कहा, ‘‘जैसे डा. फॉल ने कहा अभी काफी काम किया जाना बाकी है केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि निचले स्तर पर भी। मैं दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शीर्ष टीमों में लाने के लिये प्रतिबद्ध हूं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल