1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट विवाद को सुलझाने के लिए दिया ये सुझाव

इंग्लैंड के बल्लेबाज केविन पीटरसन ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट विवाद को सुलझाने के लिए दिया ये सुझाव

 Reported By: IANS
 Published : Dec 07, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Dec 07, 2019 01:54 pm IST

केविन पीटरसन ने रोबिन पीटरसन को स्पिन कोच और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस को टीम का सलाहकार नियुक्त करने की भी पैरवी की है।

Kevin Pieterson- India TV Hindi
Kevin Pieterson Image Source : GETTY IMAGE

जोहान्सबर्ग| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) में चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए सुझाव देते हुए कहा है कि सीएसए को पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को क्रिकेट निदेशक और पूर्व विकेटकीपर मार्क बाउचर को टीम का मुख्य कोच बनाना चाहिए। पीटरसन ने अपने ट्वीट में पूर्व गेंदबाज मखाया एनटीनी को गेंदबाजी कोच बनाने की भी बात कही है।

पीटरसन यही नहीं रुके उन्होंने रोबिन पीटरसन को स्पिन कोच और पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जैक्स कालिस को टीम का सलाहकार नियुक्त करने की भी पैरवी की है।

बीते छह महीनों से सीएसए कई तरह के विवादों से जूझ रहा है। हाल ही में टीम के मुख्य प्रायोजक स्टैंडर्स बैंक ने कहा है कि वह अपने करार को बढ़ाएगा नहीं। बैंक का मौजूदा करार 30 अप्रैल को खत्म हो रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल