1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैदराबाद रेप आरोपियों के एनकाउंटर पर सायना नेहवाल ने कही ये बड़ी बात

हैदराबाद रेप आरोपियों के एनकाउंटर पर सायना नेहवाल ने कही ये बड़ी बात

 Reported By: IANS
 Published : Dec 06, 2019 01:18 pm IST,  Updated : Dec 06, 2019 01:21 pm IST

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने महिला पशु चिकित्सक का सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करने के आरोपियों की कथित मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस की तारीफ की।

Saina Nehwal- India TV Hindi
हैदराबाद रेप आरोपियों के एनकाउंटर पर सायना नेहवाल ने कही ये बड़ी बात Image Source : TWITTER/SAINA NEHWAL

नई दिल्ली| भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने महिला पशु चिकित्सक का सामूहिक दुष्कर्म और हत्या करने के आरोपियों की कथित मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस की तारीफ की। नेहवाल ने ट्वीट किया, "शानदार कार्य हैदराबाद पुलिस.. हम आपको सलाम करते हैं।"

वहीं, संयोग से राजीव गांधी स्टेडियम में शुक्रवार शाम को भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच टी-20 मैच भी आयोजन होना है। हैदराबाद में घटित सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की क्रूर घटना के एक सप्ताह बाद तेलंगाना के रांगा रेड्डी जिले के शादनगर शहर के पास कथित मुठभेड़ में पुलिस ने चारों आरोपियों को मार गिराया।

आरोपियों पर गोलियां तब चलाई गईं जब उन्होंने पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आत्मसुरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। ज्ञात हो कि साईबराबाद पुलिस आरोपियों को मौके पर घटना को रीक्रिएट करने के लिए लेकर आई थी, इसी दौरान मुठभेड़ हुआ।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल