1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: ऑस्ट्रेलिया की टीम बस पर पत्थर फेंके जाने से निराश एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान

VIDEO: ऑस्ट्रेलिया की टीम बस पर पत्थर फेंके जाने से निराश एडम जाम्पा ने दिया बड़ा बयान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 12, 2017 12:10 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 12:10 pm IST

ऑस्ट्रेलिया की जीत से गुस्साए भारतीय क्रिकेट फैंस ने शर्मनाक हरकत हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम बस पर पत्थर फेंका। भारतीय फैंस की इस हरकत ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निराश हैं बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर भी वो डर गए हैं।

Adam Zampa- India TV Hindi
Adam Zampa

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 टी 20 मैचों की सिरीज़ के दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त पटलवार करते हुए टीम इंडिया को 8 विकेट से हराया और सिरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। ऑस्ट्रेलिया की जीत से गुस्साए भारतीय क्रिकेट फैंस ने शर्मनाक हरकत हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम बस पर पत्थर फेंका। भारतीय फैंस की इस हरकत ना सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निराश हैं बल्कि उनकी सुरक्षा को लेकर भी वो डर गए हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर से लेकर टीम इंडिया के खिलाड़ी भी इस घटना की आलोचना कर चुकी हैं। इस घटना के बारे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बात करते हुए एडम जाम्पा ने बताया कि ‘हमारे सुरक्षा गार्ड ने बड़ी तेजी से इस बात की जानकारी दी कि ये एक पत्थर था। घटना हिला देने वाली थी। ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है। भारतीय फैंस हमें काफी पसंद करते हैं और इसीलिए यहां सफर करने में हमें कोई मुश्किल नहीं होती। भारतीय फैंस क्रिकेट को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं लेकिन गुवाहाटी में जो कुछ हुआ वो काफी निराशाजनक था।’

एडम जाम्पा ने गुवाहाटी टी 20 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट हासिल किए थे। जाम्पा ने एम एस धोनी को स्टंप आउट कराया और केदार जाधव को उन्होंने गुगली पर बोल्ड किया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल