1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल से पहले बोले हनुमा विहारी- शुरूआत करने के लिये अच्छी हैं कम उम्मीदें

आईपीएल से पहले बोले हनुमा विहारी- शुरूआत करने के लिये अच्छी हैं कम उम्मीदें

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 22, 2019 04:51 pm IST,  Updated : Feb 22, 2019 04:51 pm IST

विहारी की आईपीएल में वापसी हुई है जो 23 मार्च से शुरू हो रही है। अपने अप्रभावी स्ट्राइक रेट के कारण नीलामी में तीन साल तक नहीं बिकने के बाद अब वह दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते दिखेंगे। 

आईपीएल से पहले बोले हनुमा विहारी- शुरूआत करने के लिये अच्छी हैं कम उम्मीदें - India TV Hindi
आईपीएल से पहले बोले हनुमा विहारी- शुरूआत करने के लिये अच्छी हैं कम उम्मीदें  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली। भारत के लिये पदार्पण कर चुके हनुमा विहारी का कहना है कि वह आगामी आईपीएल में उस सोच को बदलने की कोशिश करेंगे कि वह टी20 प्रारूप के लिये इतने अच्छे खिलाड़ी नहीं है। उनका कहना है कि वह ‘कम उम्मीदों’ से निपटने के लिये पूरी तरह तैयार हैं। 

विहारी की आईपीएल में वापसी हुई है जो 23 मार्च से शुरू हो रही है। अपने अप्रभावी स्ट्राइक रेट के कारण नीलामी में तीन साल तक नहीं बिकने के बाद अब वह दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते दिखेंगे। 

विहारी ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि बीते समय में धीमे स्ट्राइक रेट के कारण लोगों को मुझसे ज्यादा उम्मीदें नहीं होंगी जो अच्छी चीज हो सकती है। मैं इसे सकारात्मक रूप से लेता हूं क्योंकि अब मेरे पास उन सभी को गलत साबित करने का मौका है। ’’ 

दिल्ली कैपिटल्स में स्टार सुसज्जित शीर्ष क्रम में शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, कप्तान श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत शामिल हैं। विहारी को पता है कि अंतिम एकादश में जगह बनाना काफी मुश्किल होगा लेकिन वह फिनिशर की भूमिका निभाने के लिये तैयार हैं, उसी तरह से जैसे उन्होंने मेलबर्न में अपरिचित परिस्थतियों के बावजूद पारी का आगाज करने पर सहमति जतायी थी। 

उन्होंने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मैं तीन साल के अंतराल के बाद आईपीएल में खेलूंगा और मैं मैदान पर जाकर टीम प्रबंधन की इच्छा के अनुसार कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिये तैयार हूं, भले ही यह शीर्ष क्रम हो या फिर फिनिशर की भूमिका हो। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल