1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'पसंदीदा व्यक्ति, भाई और लीड़र', क्रिकेट जगत से कुछ इस अंदाज में मिली MS Dhoni को जन्मदिन की बधाई!

'पसंदीदा व्यक्ति, भाई और लीड़र', क्रिकेट जगत से कुछ इस अंदाज में मिली MS Dhoni को जन्मदिन की बधाई!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 07, 2020 10:07 am IST,  Updated : Jul 07, 2020 10:37 am IST

रैना ने धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा 'यहां मैं अपने पसंदीदा व्यक्ति, भाई और एक लीडर एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई देता हूं जिससे मैं कुछ भी मांग सकता था।

Happy birthday MS Dhoni Cricketer Wish Birthday to Dhoni Suresh Raina Hardik Pandya- India TV Hindi
Happy birthday MS Dhoni Cricketer Wish Birthday to Dhoni Suresh Raina Hardik Pandya Image Source : GETTY IMAGES

भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर धोनी के फैन्स समेत उनके साथी खिलाड़ी बधाई दे रहे हैं। भारतीय बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के अभिन्न अंग कहे जाने वाले सुरेश रैना ने भी धोनी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। धोनी और रैना की जोड़ी को भारतीय क्रिकेट में जय और वीरू की जोड़ी कहा जाता है। धोनी की कप्तानी में ही रैना ने भारत के लिए सबसे अधिक मैच खेले और आईपीएल में भी वह धोनी की टीम से लाजवाब प्रदर्शन करते हैं।

धोनी को जन्मदिन की बधाई देते हुए रैना ने लिखा 'यहां मैं अपने पसंदीदा व्यक्ति, भाई और एक लीडर एम एस धोनी को जन्मदिन की बधाई देता हूं जिससे मैं कुछ भी मांग सकता था। वह व्यक्ति जो हमेशा अपने मन और दिल से खेला है। सभी प्रेरणा के लिए शुक्रिया धोनी भाई।'

रैना के अलावा भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने भी धोनी को अलग ही अंदाज में जन्मदिन विश किया। पांड्या ने कुछ समय पहले धोनी के साथ एक एड शूट किया था जिसमें धोनी बिट्टू और पांड्या चिट्टू बने थे। हार्दिंक पांड्या ने धोनी को विश करते हुए लिखा 'चिट्टू की तरफ से जन्मदिन मुबारक हो बिट्टू। मेरा दोस्त जिसने मुझे बेहतर इंसान बनना सिखाया और बुरे वक्त में मुझे समझा।'

इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा भी कई क्रिकेटरों ने धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। देखें ट्वीट्स-

2004 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने 2007 में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी कर टी20 वर्ल्ड कप जिताया था। इसके बाद धोनी को वनडे और टेस्ट टीम की कमान भी जल्दी मिल गई थी। धोनी ने भारत को 2011 वर्ल्ड कप के साथ 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी जिताई। इसी के साथ धोनी आईसीसी के सभी टूर्नामेंट जीतने वाले विश्व के पहले कप्तान भी बने थे।

धोनी भारत के लिए अबतक 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 4876 रन बनाए जिसमें 33 अर्द्धशतक और 6 शतक शामिल है। वहीं वनडे में 73 अर्द्धशतक और 10 शतक के साथ 10773 रन अपने नाम किए हैं जबकि टी-20 में धोनी ने 1617 रन बना चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल