1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरभजन सिंह और इमरान ताहिर पुरानी वाइन की तरह परिपक्व हो रहे हैं : महेंद्र सिंह धोनी

हरभजन सिंह और इमरान ताहिर पुरानी वाइन की तरह परिपक्व हो रहे हैं : महेंद्र सिंह धोनी

 Reported By: IANS
 Published : Apr 10, 2019 11:55 am IST,  Updated : Apr 10, 2019 12:00 pm IST

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हरभजन सिंह और इमरान ताहिर पुरानी वाइन की तरह लगातार परिपक्व हो रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

Harbhajan Singh and Imran Tahir are matured like old wine: Mahendra Singh Dhoni- India TV Hindi
Harbhajan Singh and Imran Tahir are matured like old wine: Mahendra Singh Dhoni Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में जीत दर्ज करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि हरभजन सिंह और इमरान ताहिर पुरानी वाइन की तरह लगातार परिपक्व हो रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर साबित किया है कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।

चेन्नई ने यहां मंगलवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। 

मैच के बाद धोनी ने कहा, "उम्र उनकी (हरभजन और ताहिर) तरफ है। वह वाइन की तरह हैं और लगातार परिपक्व हो रहे हैं। भज्जी ने जितने भी मैच खेले हैं उसमें दमदार प्रदर्शन किया है। मुझे जब भी जरूरत महसूस हुई है मैंने इमरान पर भरोसा किया है और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।"

धोनी ने कहा, "कुल मिलाकर हमारा गेंदबाजी क्रम अच्छा लग रहा है, लेकिन जब हम बेहतरीन टीम के खिलाफ सपाट विकेट पर छोटी बाउंड्री के साथ खेलेंगे तो हमें पता चलेगा कि हमारे लिए सबसे अच्छा गेंदबाजी क्रम कौन सा होगा।"

चेन्नई की टीम फिलहाल, 10 अंकों के साथ तालिका में पहले स्थान पर काबिज है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल