1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पांड्या की एक्स गर्लफ्रेंड का बड़ा बयान, बोली ये वो हार्दिक पांड्या नहीं जिसे मैं जानती थी

पांड्या की एक्स गर्लफ्रेंड का बड़ा बयान, बोली ये वो हार्दिक पांड्या नहीं जिसे मैं जानती थी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2019 06:17 pm IST,  Updated : Jan 19, 2019 06:17 pm IST

पॉपुलर चैट शो काफी विद करन पर विवादित बयान देने के बाद हार्दिक पांड्या की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही है। हर जगह उनकी आलोचना हो रही है।

Hardik Pandya- India TV Hindi
Hardik Pandya Image Source : GETTY IMAGES

पॉपुलर चैट शो काफी विद करन पर विवादित बयान देने के बाद हार्दिक पांड्या की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही है। हर जगह उनकी आलोचना हो रही है। क्रिकेट फैन्स से लेकर सीनियर खिलाड़ी भी उनकी निंदा कर रहे हैं। इस कड़ी में अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड एली अवराम ने भी हार्दिक के बारे में बयान दिया है।

एली ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा - "मैं हाल ही में भारत लौटी हूं और कई पत्रकार मुझे इस मामले में सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन मुझे कोई आयडिया नहीं है कि वे किस बारे में बात कर रहे थे लेकिन इसके बाद मैंने कुछ फुटेजेस देखी और मैं ये कह सकती हूं कि जिस हिसाब से वो बातें कर रहा था, वो बेहद खराब था। मुझे थोड़ा आश्चर्य भी हुआ, क्योंकि जिस हार्दिक पांड्या को मैं जानती थी, वो ऐसा नहीं था। पर मुझे लगता है कि ये अच्छा है कि लोग इस तरह के बर्ताव पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं क्योंकि समय आ गया है जब लोगों को एहसास हो जाए कि इस तरह की सोच सही नहीं है और ऐसी सोच को बढ़ा -चढ़ा कर दिखाने से आप कूल नहीं हो जाते हैं।

एली ने आगे कहा - हम 2019 में रह रहे हैं और आज के दौर में महिलाओं के पास भी आवाज़ है। वे अपने लिए खुद खड़ी हो सकती हैं और मुझे नहीं लगता कि किसी भी महिला को लेकर ऐसे शब्द इस्तेमाल करना किसी भी मायने में सही है। मैं तो इसी में विश्वास करती हूं और जो हो रहा है वो ठीक है। गौरतलब है कि करण जौहर के शो पर हार्दिक पांड्या ने महिलाओं को लेकर विवादास्पद टिप्पणियां की थी जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनकी काफी किरकिरी हो रही है।

वहीं इसके परे हार्दिक पांड्या के पिता ने कुछ दिनों पहले बताया था कि हार्दिक इस विवाद से इतना आहत हो गए हैं कि वो ना किसी का फोन उठा रहे हैं और ना ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

हार्दिक के पिता हिमांशु ने अंग्रेजी अखबार मिड-डे से कहा, "यह त्योहार है, गुजरात में पब्लिक हौलीडे रहता है, लेकिन हार्दिक पतंग नहीं उड़ा रहा है। उसे पतंग उड़ाना पसंद है, लेकिन उसे क्रिकेट के व्यस्त कार्यक्रम के कारण घर पर रहने का मौका नहीं मिला था।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल