1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हार्दिक पांड्या या बेन स्टोक्स? ब्रेड हॉग ने बताया इनमें से बेस्ट ऑलराउंडर कौन

हार्दिक पांड्या या बेन स्टोक्स? ब्रेड हॉग ने बताया इनमें से बेस्ट ऑलराउंडर कौन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2020 10:01 am IST,  Updated : Mar 25, 2020 10:01 am IST

ट्विटर पर एक यूजर ने ब्रेड हॉग से पूछा था कि 'कौन बेहतर ऑलराउंडर है, हार्दिक पंड्या या बेन स्टोक्स?'

Hardik Pandya or Ben Stokes? Bread hog told which of these best all-rounders - India TV Hindi
Hardik Pandya or Ben Stokes? Bread hog told which of these best all-rounders 

कोई भी टीम बिना ऑलराउंडर के पूरी नहीं दिखती। आलराउंडर टीम में बड़ी ही अहम भूमिका निभाते हैं, अगर वह तेज गेंदबाजी के साथ लाजवाब बल्लेबाजी करता हो तो उसकी अहमियत और बढ़ जाती है। मौजूदा समय में पेसर ऑलराउंडर की बात करें तो हर किसी के दिमाग में दो ही नाम आते हैं, हार्दिक पांड्या और बेन स्टोक्स।

दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया है इस वजह से अकसर इन दोनों के बीच तुलना होती रहती है। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग ने बताया है कि दोनों में से कौन बेस्ट ऑलराउंडर है।

दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने ब्रेड हॉग से पूछा था कि 'कौन बेहतर ऑलराउंडर है, हार्दिक पंड्या या बेन स्टोक्स?'

इसके जवाब में हॉग ने लिखा 'मैं इस पर इंग्लिश क्रिकेटर के साथ जाऊंगा। हार्दिक में काफी क्षमता है, लेकिन स्टोक्स को चुनौती देने के लिए उन्होंने पर्याप्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है जो कि मेरी वर्ल्ड इलेवन के हरफनमौला खिलाड़ी हैं।'

इसके अलावा भी ब्रेड हॉग ने भी कई अन्य खिलाड़ियों की एक दूसरे से तुलना करते हुए अपने फेवरेट खिलाड़ी को चुना। जब उनसे पूछा गया धोनी के अलावा कौन बेस्ट फिनिशर है तो उन्होंने बेवन का नाम लिया और साथ ही उन्होंने रबाडा और बुमराह में से बुमराह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बताया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल