1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं हरमनप्रीत, इस खिलाड़ी की मिला मौका

चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं हरमनप्रीत, इस खिलाड़ी की मिला मौका

 Reported By: IANS
 Published : Feb 21, 2019 11:11 am IST,  Updated : Feb 21, 2019 11:11 am IST

हरमनप्रीत की जगह अब हरलीन देओल को टीम में शामिल किया जाएगा। देओल सोमवार को हुए अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड एकादश टीम का हिस्सा थीं।   

चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं हरमनप्रीत, इस खिलाड़ी की मिला मौका- India TV Hindi
चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुईं हरमनप्रीत, इस खिलाड़ी की मिला मौका Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। भारतीय महिला वनडे टीम की उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर हो गई हैं। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, हरमनप्रीत को कुछ दिन पहले पटियाला में टखने में लग गई थी और अब वह उसी चोट के चलते वनडे सीरीज से बाहर हुई हैं। उन्होंने मंगलवार को वानखेड़े स्टेडियम में टीम के साथ अभ्यास सत्र में भाग लिया था, लेकिन वह बुधवार को अभ्यास सत्र से दूर थीं। 

हरमनप्रीत की जगह अब हरलीन देओल को टीम में शामिल किया जाएगा। देओल सोमवार को हुए अभ्यास मैच में भारतीय बोर्ड एकादश टीम का हिस्सा थीं। 

भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच पहला वनडे शुक्रवार को यहां खेला जाएगा। हरमनप्रीत अब बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (अकादमी) जाएंगी, जहां उनकी चोट की जांच की जाएगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल