1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हरियाणा के लिए एक रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर हर्षल पटेल ने तोड़ा 36 साल पुराना रिकॉर्ड

हरियाणा के लिए एक रणजी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेकर हर्षल पटेल ने तोड़ा 36 साल पुराना रिकॉर्ड

 Reported By: IANS
 Published : Feb 05, 2020 08:26 pm IST,  Updated : Feb 05, 2020 08:26 pm IST

हर्षल इस मामले में बाएं हाथ के स्पिनर रजेंद्र गोयल को पीछे छोड़ा है। उन्होंने 1983/84 में एक सीजन में 48 विकेट लिए थे, जबकि हर्षल ने 51 विकेट लिए हैं।  

Harshal Patel broke 36-year-old record for Haryana with the most wickets in a Ranji season- India TV Hindi
Harshal Patel broke 36-year-old record for Haryana with the most wickets in a Ranji season Image Source : INSTAGRAM/HARSHAL PATEL

रोहतक। हर्षल पटेल हरियाणा के लिए एक रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने असम के खिलाफ यहां खेले गए ग्रुप-सी के मैच में कुल आठ विकेट ले अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और यह मुकाम हासिल किया। असम ने पहली पारी में 97 रन बनाए थे। हरियाणा ने अपनी पहली पारी में 198 रन बना कर असम पर 101 रनों की बढ़त ले ली।

असम अपनी दूसरी पारी में भी बड़ा स्कोर नहीं कर पाई और 197 रन ही बना सकी, जिससे हरियाणा को 97 रनों का लक्ष्य मिला। मेजबान टीम ने यह लक्ष्य तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

हर्षल इस मामले में बाएं हाथ के स्पिनर रजेंद्र गोयल को पीछे छोड़ा है। उन्होंने 1983/84 में एक सीजन में 48 विकेट लिए थे, जबकि हर्षल ने 51 विकेट लिए हैं।

हर्षल ने पहली पारी में 32 रन देकर चार विकेट लिए। और दूसरी पारी में भी चार विकेट अपने नाम किया।

राजेंद्र ने आईएएनएस से कहा, "रिकॉर्ड टूटने के लिए होते हैं। मैं इस बात से खुश हूं कि मेरा रिकार्ड 36 साल तक टिका रहा, लेकिन हर्षल द्वारा मेरा रिकार्ड टूटने पर मुझे खुशी हुई। एक स्पिनर के लिए भारतीय परिस्थतियों में विकेट लेना आसान होता है, लेकिन एक तेज गेंदबाज के लिए मुश्किल। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल