1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जानिए कैसे रोहित का शतक विराट को वनडे जिताएगा?

जानिए कैसे रोहित का शतक विराट को वनडे जिताएगा?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 10, 2018 06:58 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 06:58 pm IST

20-20 की लड़ाई खत्म हुई लेकिन इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया के तेवर नरम नहीं हुए हैं। रोहित और विराट एक बार फिर बेरहमी के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों की पिटाई करने के लिए तैयार हैं।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

20-20 की लड़ाई खत्म हुई लेकिन इंग्लैंड के लिए टीम इंडिया के तेवर नरम नहीं हुए हैं। रोहित और विराट एक बार फिर बेरहमी के साथ इंग्लैंड के गेंदबाजों की पिटाई करने के लिए तैयार हैं। विराट ने इन दो खिलाड़ियों की शतक के बदौलत टी-20 का मोर्चा तो जीत लिया है। अब बारी वनडे की है। जहां टीम इंडिया इंग्लैंड का बैंड बजाने के लिए तैयार है।

रोहित ने इंग्लैंड में 12 मैच खेले हैं। जहां 53.30 की बेहतरीन औसत से 533 रन बनाए हैं। जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 

रोहित टी-20 सीरीज़ में मैन ऑफ द सीरीज़ रहे। उन्होंने ब्रिस्टल टी-20 में ना सिर्फ मैच जिताऊ पारी खेली बल्कि टीम को सीरीज़ जिताई। अब रोहित के टारगेट में इंग्लैंड में एक और धमाका करने की है। नॉटिंघम में अगर विकेट सपाट मिला तो रोहित के बल्ले से एक और दोहरा शतक के लिए तैयार रहिए क्योंकि विराट को 400 रन का टारगेट पूरा करना है तो हिटमैन को हल्ला बोलना होगा। विकेट पर रोहित का साथ देने के लिए केएल राहुल भी तैयार खड़े हैं।

राहुल पहली बार इंग्लैंड का दौरा कर रहे हैं लेकिन टी-20 में राहुल ने जो तीखे तेवर अपने बल्ले से दिखाए हैं। उससे साफ है कि वनडे में भी वो इंग्लैंड को नहीं बख्शेंगे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल