1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रवैये से नाखुश हैं मुख्य कोच मिसबाह उल हक

पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रवैये से नाखुश हैं मुख्य कोच मिसबाह उल हक

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 15, 2019 03:44 pm IST,  Updated : Oct 15, 2019 03:44 pm IST

मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रवैये से काफी निराश है जो अभ्यास से बचते हैं और जिनमें अनुशासन का अभाव है। 

पाकिस्तानी...- India TV Hindi
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रवैये से नाखुश हैं मुख्य कोच मिसबाह उल हक Image Source : GETTY IMAGES

कराची। मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ियों के रवैये से काफी निराश है जो अभ्यास से बचते हैं और जिनमें अनुशासन का अभाव है। पाकिस्तान को हाल ही में श्रीलंका ने तीन मैचों की टी20 श्रृंखला में हराया।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘मिसबाह सबसे ज्यादा इस बात को लेकर खफा हैं कि मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता के तौर पर यह उनकी पहली श्रृंखला थी और कुछ खिलाड़ी प्रबंधन के निर्देश मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने फिटनेस के ऊंचे मानदंड बनाये रखने के लिये अभ्यास भी नहीं किया।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘वह निराश हैं कि कुछ खिलाड़ी अभ्यास को हल्के में ले रहे हैं और अनुशासन में भी सुधार नहीं है। वह कप्तान सरफराज अहमद के रवैये से भी खुश नहीं है जो खराब समय में जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं।’’ एक अन्य सूत्र ने कहा कि मिसबाह तीन सीनियर खिलाड़ियों वहाब रियाज, इमाद वसीम और हैरिस सोहेल के रवैये से नाखुश हैं । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल