Saturday, February 21, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कंपाउंडर पिता क्रिकेट खेलने के लिए करते थे खलील की पिटाई, अब एशिया कप में करेगा भारत का नाम रोशन

कंपाउंडर पिता क्रिकेट खेलने के लिए करते थे खलील की पिटाई, अब एशिया कप में करेगा भारत का नाम रोशन

Written by: Shradha Bagdwal Published : Sep 01, 2018 05:23 pm IST, Updated : Sep 01, 2018 05:23 pm IST

आशीष नेहरा के रिटायरमेंट के बाद से टीम इंडिया के पास लेफ्ट ऑर्म पेसर नहीं है। इसलिए चयनकर्ताओं ने उन्हें आजमाने का फैसला किया। 

खलील अहमद- India TV Hindi
खलील अहमद

एशिया कप के लिए टीम इंडिया में एक नए चेहरे को मौका मिला है। राजस्थान के छोटे से शहर टोंक से आने वाले खलील अहमद ने बतौर तेज गेंदबाज टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की की है। आशीष नेहरा के रिटायरमेंट के बाद से टीम इंडिया के पास लेफ्ट ऑर्म पेसर नहीं है। इसलिए चयनकर्ताओं ने उन्हें आजमाने का फैसला किया। 

क्रिकेट खेलने पर पिता से खानी पड़ती थी मार

20 साल के इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की यहा तक पहुंचने की कहानी बेहद दिलचस्प है। खलील बेहद साधारण परिवार से आते हैं। उनके पिता कंपाउंडर हैं।  उन्होंने ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया था। लेकिन पिता को ये रास नहीं आया और क्रिकेट के चक्कर में उन्हें अपने पिता से मार भी खानी पड़ी लेकिन फिर भी इससे उनके हौसलों पर कोई असर नहीं पड़ा। उनके पिता खलील के क्रिकेट खेलने के खिलाफ थे लेकिन बाद उनके कोच इम्तियाज अली खान ने खलील के पिता को इसके लिए मनाया। 

ईशान किशन की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप में लिया हिस्सा
खलील ने 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था। जहां वो ईशान किशन की कप्तानी में खेले थे। वर्ल्ड कप में उन्होंने 6 मैचों में 3 विकेट लिए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया था। खलील 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं।

आईपीएल में खलील अहमद
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने भी खलील के करियर में अहम रोल निभाया है। खलील ने इंडिया-ए और अंडर-19 टीमों में द्रविड़ की कोचिंग में खेला। खलील जब 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़े तो द्रविड़ टीम के मेंटॉर थे। खलील को 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा। इसके बाद 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 लाख के बेस प्राइस वाले इस लेफ्ट ऑर्म पेसर को को 3 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। 

साल 2017 में राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास में किया डेब्यू 
 खलील ने 2017 में राजस्थान के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया। 2018 में सैयद मुश्ताक अली टूर्नमेंट में वो 10 मैचों में 17 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने थे। उन्होंने 15.53 की औसत और 13.77 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की। हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए के लिए उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए 5 मैचों में 8 विकेट चटकाए।

जहीर खान हैं रोल मॉडल
खलील जहीर खान को अपना रोल मॉडल मानते हैं। खासकर जब वो दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा था तब जहीर ने उनके गेंदबाजी में तकनीकी सुधार लाने में मदद की। जहीर ने खलील की तारीफ करते हुए कहा कि वो शानदार बॉलर है और उसके पास रफ्तार भी है। 

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement