1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. उम्मीद है भारत को कड़ी चुनौती देगा वेस्टइंडीज : रिचर्ड्स

उम्मीद है भारत को कड़ी चुनौती देगा वेस्टइंडीज : रिचर्ड्स

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 29, 2019 08:44 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 08:44 pm IST

वेस्टइंडीज मे 1971 में यादगार पदार्पण करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि उनके दिल में कैरेबियाई खिलाड़ियों के लिये पूरा सम्मान किया है।

विव रिचर्ड्स- India TV Hindi
विव रिचर्ड्स Image Source : GETTY IMAGES

मुंबई। वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने उम्मीद जतायी है कि भारत के आगामी कैरेबियाई दौरे में उनकी टीम विराट कोहली और साथियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी। भारत इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे ओर दो टेस्ट मैच खेलेगा। इस दौरे की शुरुआत अमेरिका के फ्लोरिडा में तीन अगस्त से होगी।

दो टेस्ट मैच आईसीसी चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे। रिचर्ड्स ने आधिकारिक प्रसारक सोनी पिक्चर्स की मीडिया विज्ञप्ति में कहा,‘‘भारत और वेस्टइंडीज के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है और इस बार भी मैं इससे कम की उम्मीद नहीं कर रहा हूं। वेस्टइंडीज टीम की वर्तमान फॉर्म को देखते हुए मुझे लगता है कि वे भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देंगे।’’

 
वेस्टइंडीज मे 1971 में यादगार पदार्पण करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि उनके दिल में कैरेबियाई खिलाड़ियों के लिये पूरा सम्मान किया है।

गावस्कर ने कहा,‘‘वेस्टइंडीज का मेरे दिल में हमेशा विशेष स्थान रहेगा। मैंने वहां अपने करियर की शुरुआत की थी और उनके खिलाड़ियों के प्रति मेरे दिल में भरपूर सम्मान है।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल