1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी, विश्व कप के टिकटों की बिक्री फिर से शुरू

क्रिकेटप्रेमियों के लिए खुशखबरी, विश्व कप के टिकटों की बिक्री फिर से शुरू

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2019 08:05 pm IST,  Updated : Mar 21, 2019 08:05 pm IST

विश्व कप के टिकटों की दूसरे दौर की बिक्री शुरू हो गई है और सभी टीमों तथा सभी स्थानों पर होने वाले मैचों के टिकट उपलब्ध होंगे। 

Hurry up! Last chance for people who missed out earlier, to grab ICC Cricket World Cup 2019 tickets- India TV Hindi
Hurry up! Last chance for people who missed out earlier, to grab ICC Cricket World Cup 2019 tickets   Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। विश्व कप के टिकटों की दूसरे दौर की बिक्री शुरू हो गई है और सभी टीमों तथा सभी स्थानों पर होने वाले मैचों के टिकट उपलब्ध होंगे। टिकट आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर गुरूवार को सुबह दस बजे से ‘पहले आये पहले पायें’ के आधार पर उपलब्ध हैं।

 
आयोजकों ने बताया,‘‘टूर्नामेंट के टिकटों को लेकर इतना उत्साह है कि आठ लाख टिकटों के लिये छह उपमहाद्वीपों के 148 देशों से 30 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। मेडागास्कर और मैक्सिको से भी टिकट खरीदे गए हैं।’’ 

क्रिकेटप्रेमियों से सिर्फ आधिकारिक विक्रेताओं से ही टिकट खरीदने को कहा गया है। टिकटों की अवैध पुनर्बिक्री पर आयोजन समिति लगातार नजर बनाये हुए हैं । 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल