1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. स्टीव वॉ की मानसिक शक्ति का कायल रहा हूं : अजिंक्य रहाणे

स्टीव वॉ की मानसिक शक्ति का कायल रहा हूं : अजिंक्य रहाणे

 Reported By: IANS
 Published : Jan 12, 2020 07:38 pm IST,  Updated : Jan 12, 2020 07:38 pm IST

वॉ के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए रहाणे ने लिखा है, "स्टीव वॉ के साथ सार्थक बातचीत हुई। मैंने हमेशा से एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर वॉ की मानसिक शक्ति को सराहा है।"  

Steve Waugh, Ajinkya Rahane- India TV Hindi
I am convinced of Steve Waugh's mental strength: Ajinkya Rahane Image Source : GETTY IMAGES

मुम्बई।भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे का कहना है कि वह हमेशा से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉम की मानसिक शक्ति के कायल रहे हैं। रहाणे जब हाल ही में वॉ से मिले तो वह अपने इंस्टाग्राम पर उनके साथ की तस्वीर साझा करने से खुद को नहीं रोक सके।

वॉ के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए रहाणे ने लिखा है, "स्टीव वॉ के साथ सार्थक बातचीत हुई। मैंने हमेशा से एक खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर वॉ की मानसिक शक्ति को सराहा है।"

54 साल के स्टीव वॉ विश्व कप विजेता कप्तान रहे हैं और इसके अलावा वह आस्ट्रेलिया के लिए 168 टेस्ट और 325 वनडे मैच खेल चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल