1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टेस्ट मैच खेलने के लिये बेताबी से इंतजार कर रहा हूं : अय्यर

टेस्ट मैच खेलने के लिये बेताबी से इंतजार कर रहा हूं : अय्यर

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 25, 2020 09:21 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 09:21 pm IST

सीमित ओवरों की क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

टेस्ट मैच खेलने के...- India TV Hindi
टेस्ट मैच खेलने के लिये बेताबी से इंतजार कर रहा हूं : अय्यर Image Source : AP IMAGE

मुंबई। सीमित ओवरों की क्रिकेट में राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुके बल्लेबाज श्रेयस अय्यर टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिये बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस कलात्मक बल्लेबाज ने सीमित ओवरों की क्रिकेट में नंबर चार पर अपनी छाप छोड़ी है और ऐसी चर्चा है कि भारत जब इस साल के आखिर में फिर से टेस्ट मैच खेलेगा तो उन्हें भारतीय मध्यक्रम में किसी बड़े खिलाड़ी की जगह टीम में लिया जा सकता है।

अय्यर ने ट्विटर पर सवालों के जवाब में टेस्ट क्रिकेट के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘टेस्ट क्रिकेट वास्तविक परीक्षा है। यह प्रत्येक क्रिकेटर का सपना होता है कि वह टेस्ट क्रिकेट खेले। मैं भी इस लंबे प्रारूप में देश का प्रतिनिधित्व करने के मौके का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल