1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं चैम्पियंस ट्रॉफी का इंतजार नहीं कर सकता: जेसन रॉय

मैं चैम्पियंस ट्रॉफी का इंतजार नहीं कर सकता: जेसन रॉय

 Written By: IANS
 Published : Feb 27, 2017 07:50 pm IST,  Updated : Feb 27, 2017 07:50 pm IST

इंग्लैंड के सालमी बल्लेबाज जेसन रॉय ने कहा है कि वह आने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसे लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।

Jason Roy | Getty Images- India TV Hindi
Jason Roy | Getty Images

लंदन: इंग्लैंड के सालमी बल्लेबाज जेसन रॉय ने कहा है कि वह आने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसे लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं। यह रॉय की पहली चैम्पियंस ट्रॉफी है जिसे खेलने के लिए वह बेकरार हैं। रॉय इस समय पूरी तरह चैम्पियंस ट्रॉफी पर ही ध्यान देना चाहते हैं।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। हाल ही में सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी। रॉय की कोशिश इस सीरीज के जरिए अपने आप को चैम्पियंस ट्रॉफी को लिए तैयार करने की है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने रॉय के हवाले से लिखा, ‘मैं चैम्पियंस ट्रॉफी का इंतजार नहीं कर सकता। मेरी यह पहली चैम्पियंस ट्रॉफी और 50 ओवरों का पहला बड़ा टूर्नामेंट है। इसलिए मैं काफी उत्साहित हूं। हमारे पास अच्छी टीम है। चैम्पियंस ट्रॉफी जीतना हमारी टीम के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी।’ रॉय ने साथ ही कहा कि वह टेस्ट टीम में जगह बनाना चाहते हैं लेकिन अभी उनका ध्यान सिर्फ सफेद गेंद से खेलने पर है और यहां अच्छा प्रदर्शन कर वह टेस्ट टीम के लिए दावेदारी पेश करेंगे।

रॉय ने कहा, ‘अलग-अलग मानसिकता के साथ खेलना बेहद मुश्किल होता है। यह तकनीकी चीज नहीं है यह मुख्यत: आपकी मानसिकता के ऊपर निर्भर करती है। खासकर आप जब लाल गेंद से सफेद गेंद की तरफ जाते हैं। टी-20 और 50 ओवर का मैच काफी समान होता है। इसलिए चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले सिर्फ सफेद गेंद से खेलना फायदेमंद होगा।’ उन्होंने कहा, ‘टेस्ट मैच खेलना मेरे दिमाग में है। मैं खेलना चाहता हूं। मैंने कोच को कहा है कि मैं टेस्ट मैच खेलना चाहता हूं। मुझे बस कुछ रन करने की जरूरत है। मैं सफेद गेंद से ज्यादा रन करूंगा तो हो सकता है मैं टेस्ट टीम में अपना दावा पेश कर सकूं।’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल