1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मैं किसी को कॉपी नहीं करता लेकिन कोहली की कॉपी करने में कोई परेशानी नहीं: ओली पोप

मैं किसी को कॉपी नहीं करता लेकिन कोहली की कॉपी करने में कोई परेशानी नहीं: ओली पोप

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 09, 2019 09:10 pm IST,  Updated : Feb 09, 2019 09:10 pm IST

सरे के इस 20 साल के बल्लेबाज को कोहली की बल्लेबाजी तकनीक बहुत पसंद है और उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी करते हुए देखना विशेषकर नाटिघंम टेस्ट में जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 203 रन से मात दी थी, शानदार रहा।   

मैं किसी को कॉपी नहीं करता लेकिन कोहली की कॉपी करने में कोई परेशानी नहीं: ओली पोप - India TV Hindi
मैं किसी को कॉपी नहीं करता लेकिन कोहली की कॉपी करने में कोई परेशानी नहीं: ओली पोप  Image Source : GETTY IMAGES

वायनाड (केरल)। ओली पोप आमतौर पर किसी अन्य क्रिकेटर की शैली की नकल करने से गुरेज करते हैं लेकिन इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज ने शनिवार को स्वीकार किया कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को कॉपी करने से उन्हें कोई परेशानी नहीं है।

 
सरे के इस 20 साल के बल्लेबाज को कोहली की बल्लेबाजी तकनीक बहुत पसंद है और उन्होंने कहा कि भारतीय कप्तान को बल्लेबाजी करते हुए देखना विशेषकर नाटिघंम टेस्ट में जिसमें भारत ने इंग्लैंड को 203 रन से मात दी थी, शानदार रहा। 

पोप इस समय इंग्लैंड लांयस के साथ भारत दौरे पर हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैं आमतौर पर किसी अन्य खिलाड़ी की नकल करने की कोशिश नहीं करता लेकिन एक ऐसा खिलाड़ी है जिसकी नकल करने में मुझे कोई परेशानी नहीं होगी, वो कोहली है। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि जिस तरह से उन्होंने (कोहली) बल्लेबाजी की, उनके खिलाफ खेलना और उन्हें सामने देखना शानदार था। मुझे उन्हें खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगा, मैंने उनसे काफी कुछ सीख भी ली। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल