1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. नासिर हुसैन ने कबूला, अपने बैकग्राउंड के कारण मैंने भी झेला नस्लवाद

नासिर हुसैन ने कबूला, अपने बैकग्राउंड के कारण मैंने भी झेला नस्लवाद

 Reported By: IANS
 Published : Nov 06, 2020 11:36 am IST,  Updated : Nov 06, 2020 11:36 am IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि वह भाग्यशाली थे कि उनका पालन-पोषण बहुसंस्कृति समाज में एक मध्यम वर्गिय परिवार मे हुआ।

नासिर हुसैन ने कबूला,...- India TV Hindi
नासिर हुसैन ने कबूला, अपने बैकग्राउंड के कारण मैंने भी झेला नस्लवाद  Image Source : GETTY

नई दिल्ली| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा है कि वह भाग्यशाली थे कि उनका पालन-पोषण बहुसंस्कृति समाज में एक मध्यम वर्गिय परिवार मे हुआ और उन्होंने अपनी क्रिकेट काउंटी एसेक्स जैसे मल्टी कल्चर क्लब में खेली।

हुसैन ने पाकपैशन डॉट नेट से बात करते हुए कहा, "मुझे एसेक्स में बहुत कम नस्लवाद का सामना करना पड़ा। मैं भारत में पैदा हुआ और इलफोर्ड में पला-बढ़ा। हुसैन सरनेम होने और नाम नासिर होने से मुझे अज्ञानता के कारण कुछ टिप्पणियां सुनने को मिलीं।"

SRH vs RCB Dream11 Prediction : यहां देखें आज के एलिमिनेटर मैच की धाकड़ Dream11 टीम

उन्होंने कहा, "मैं भाग्यशाली था कि मैं एसेक्स के लिए खेला जहां हमारे मध्य क्रम में नदीम शाहिद, सलीम मलिक और मैं थे। इलफोर्ड में मैं जहां पला-बड़ा वहां मल्टी-कल्चर काउंटी थी। मेरे पिता और उनके क्रिकेट स्कूल में ब्रिटिश वेस्टइंडियन, ब्रिटिश इंडियन और ब्रिटिश पाकिस्तानी लोग थे और जब भारत-पाकिस्तान का मैच होता या इंग्लैंड अगर वेस्टइंडीज से हार जाती तो हम एक दूसरे के साथ खूब हंसी मजाक करते थे।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल